Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
पुलिस कर्मियों से मारपीट और माइनिंग इंस्पेक्टर को अगवा करने के मामले में देर रात पुलिस ने गिरफ्तार किये दो खनन माफिया | Third Eye Today
Third Eye Today News

पुलिस कर्मियों से मारपीट और माइनिंग इंस्पेक्टर को अगवा करने के मामले में देर रात पुलिस ने गिरफ्तार किये दो खनन माफिया

Spread the love

सिरमौर जिला के पांवटा साहिब के रामपुरघाट खनन क्षेत्र में बुधवार देर रात को खनन माफिया द्वारा पुलिस कर्मियों पर हमला और माइनिंग इंस्पेक्टर को अगवा करने के मामले में दो आरोपियों को  पुलिस ने गिरफ्त किया हैं।

गुरूवार रात  पुलिस ने दो आरोपियों को धरपकड़ के दौरान गिरफ्त में लिया साथ ही वारदात मे इस्तेमाल स्कार्पियो गाड़ी को भी हिरासत मे लिया  है। मिली जानकारी केअनुसार  आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें बना , रात को दबिश देनी शुरू की ।

हालांकि माफिया ने उन्हे ट्रेस न किया जा सके इसके लिए अपने फोन तक बंद कर रखे थे  । परंतु पुरूवाला थाना प्रभारी विजय रघुवंशी की टीम ने देर रात अपने सूत्रों के माध्यम से दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली।

पुलिस ने दो आरोपियों मोमिन और जावेद को ढालीपुरउत्तराखंड से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वारदात मे इस्तेमाल स्कार्पियो गाड़ी यूके16-4502 को भी कब्जे में लेकर पुरूवाला पुलिस थाने लाया गया।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर ओमापति जम्वाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। गोर हो कि इस घटना में पुलिस ने भादसं की धारा 364, 353, 332 और 34 के तहत पुरूवाला थाना में मामला दर्ज किया है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138