Third Eye Today News

पांवटा साहिब में दुकान के बाहर खड़ी बाइक को स्कूटी ने मारी टक्कर, दो घा.य.ल

Spread the love

सिरमौर जनपद के पांवटा साहिब में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब दोनों व्यक्ति हार्डवेयर की दुकान से सामान लेने के बाद बाइक पर बैठकर राजबन जाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

   प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 नवंबर को साजिद अली पुत्र वसीम खान निवासी अमरकोट, पांवटा साहिब ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता के अनुसार अंकुर निवासी अमरकोट और उसके चाचा धर्मेंद्र निवासी राजबन उसकी दुकान पर हार्डवेयर का सामान लेने पहुंचे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे सामान लेने के बाद अंकुर और धर्मेंद्र मोटरसाइकिल (HP17J1734) पर बैठ गए। दोनों राजबन जाने की तैयारी में थे और मोटरसाइकिल अभी स्टार्ट भी नहीं हुई थी। इसी दौरान राजबन की तरफ से आ रही एक स्कूटी ने सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

         शिकायत के मुताबिक, स्कूटी चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल पर बैठे अंकुर और धर्मेंद्र दोनों बाइक सहित सड़क पर गिर गए। हादसे में दोनों को चोटें आई हैं। इसके बाद स्कूटी का (HP08AA0186) पाया गया। पुलिस के अनुसार, स्कूटी चालक की पहचान मदन लाल पुत्र शोभ राम निवासी टिक्कर, कुपवी, जिला शिमला के रूप में हुई है।

       शिकायतकर्ता ने हादसे के लिए स्कूटी चालक की तेज रफ्तारी और लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस थाना पांवटा साहिब में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक