Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
पंजाब में पिता की शर्मनाक करतूत, अपनी दो साल से कम उम्र की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म | Third Eye Today
Third Eye Today News

पंजाब में पिता की शर्मनाक करतूत, अपनी दो साल से कम उम्र की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

Spread the love

देश की विभिन्न जगहों से दुष्कर्म के मामले आयेदिन सामने आते रहते हैं। इनमें से कई मामले तो ऐसे होते हैं जिनमें रिश्ते तार-तार होते नजर आते हैं। कहीं देखा जाता है कि भाई अपनी बहन के साथ दुष्कर्म को अंजाम दे रहा है तो कहीं पिता द्वारा भी अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया होता है। यानि भाई-बहन और बाप-बेटी का पवित्र रिश्ता भी आज के समय में हवस की आग में दुष्कर्म की भेंट चढ़ रहा है। वहीं, एक ऐसा ही ताजा और बेहद शर्मनाक मामला पंजाब के लुधियाना से सामने आया है। इस मामले में तो हद ही हो गई है, पिता ने अपनी ही दो साल से कम उम्र की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है।

मामला लुधियाना के बस्ती जोधेवाल इलाके का है। बच्ची की उम्र एक साल नौ महीने है जिसके साथ उसके पिता को दुष्कर्म करते हुए तनिक भी शर्म न आई। पिता बच्ची के साथ ऐसी गन्दी हरकत कर रहा है इसका खुलासा ऐसे हुआ जब इस दौरान बच्ची के तेज चीखने की आवाज मां ने सुनी। और इसके बाद जो उसने देखा वो देखकर वह बेहद हैरान रह गई। इसके बाद वह बच्ची को लेकर अपने एक रिश्तेदार के घर चली गई। और फिर इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई।

बच्ची की मां की ओर से पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी के साथ उसकी शादी दिसंबर 2018 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों के साथ झगड़ा हो गया और वह परिवार वालों के पास जलालाबाद चली आई । 13 जून को उसका पति पंचायत लेकर उनके घर आ गया और राजनीमा करने के बाद वह ससुराल वालों के साथ आ गई। यहां लौटने के बाद एक दिन देर रात वह सो रही थी कि तभी उसकी बच्ची तेज तेज से रोने चीखने लगी। इसके बाद जब वह नींद से जागी तो उसने जो देखा उसे देखकर वह दंग रह गई। उसका पति बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। जिसके बाद वह पति को छोड़ उसी समय अपने एक रिश्तेदार के घर चली गई और उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। इधर, पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी फरार है, उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138