Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131 नाबालिग को भगाकर ले जाने वाला पुलिस ने पकड़ा, नाबालिग 4 माह की गर्भवती | Third Eye Today
मंडी : नाबालिग को अपने साथ भगा ले जाने वाला आरोपी डेढ़ साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस ने आरोपी को कुल्लू के बंजार से गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग को भी बरामद करके उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। नाबालिग चार माह की गर्भवती बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी 2018 में मंडी क्षेत्र की एक नाबालिग को अपने साथ भगाकर ले गया था। नाबालिग के परिजनों ने इस संदर्भ में पुलिस थाना में 16 फरवरी 2018 को शिकायत दर्ज करवाई थी।
पुलिस ने आईपीसी की धारा-363, 366 और 4 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। डेढ़ साल तक आरोपी ने नाबालिग को अपने साथ रखा और पुलिस के साथ आंख मिचोली का खेल खेलता रहा। बताया जा रहा है कि काफी समय से उक्त आरोपी नाबालिग के साथ कुल्लू के बंजार में रह रहा था। पुलिस को जैसे ही इस बात की भनक लगी तो सरकाघाट थाने की एक टीम एएसआई विनोद कुमार के नेतृत्व में इसे पकड़ने के लिए गई।
टीम में एचएचसी तिलक राज और कांस्टेबल हरीश भी शामिल रहे। इन्होंने आरोपी को बंजार से गिरफ्तार किया और नाबालिग को बरामद करके इसे परिजनों के हवाले कर दिया है। आरोपी का नाम सुखदेव स्पुत्र चौधरी राम गांव व डाकघर मंडप तहसील सरकाघाट मंडी बताया जा रहा है। एएसपी पुनीत रघु ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।
We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.
Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138