Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
नशे में गाड़ी चलाना व मोबाईल सुनना एक कानूनी अपराध : डीएसपी | Third Eye Today
Third Eye Today News

नशे में गाड़ी चलाना व मोबाईल सुनना एक कानूनी अपराध : डीएसपी

Spread the love

 राजकीय महाविद्यालय चायल कोटी में सड़क सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डीएसपी शिमला शक्ति सिंह ने की। उन्होंने कार्यशाला में मौजूद उपस्थित विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को सड़क सुरक्षा बारे जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हर व्यक्ति को सड़क सुरक्षा नियमों  की अनुपालना करना अनिवार्य हो गया है। उन्होने कहा कि बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं लोगों के लिए बहुत घातक सिद्ध हो रही है। डीएसपी शक्ति सिंह ने कहा कि वाहन को चलाते हुए मोबाईल सुनना, शराब पीकर गाड़ी चलाना तथा ऊंची आवाज में स्टीरियो बजाना एक अपराध है। उन्होने बताया कि सार्वजनिक परिवहन में यदि कोई वाहन चालक नशे में गाड़ी चलाता है अथवा मोबाइल सुन रहा हो तो उसे तुरंत रोका जाना चाहिए और इसकी सूचना पुलिस को दी जानी चाहिए । इसके अतिरिक्त लोगों को सड़क पार करते हुए भी ध्यान रखना चाहिए। रेड लाईट का हर वाहन चालक को अनुसरण किया जाना चाहिए इत्यादि नियमों बारे जानकारी दी गई। उन्होने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि यातायात नियमों के बारे में अपने गांव पड़ोस में सभी जागरूक करें । उन्होने सड़क सामुदायिक पोलिसिंग की जानकारी दी।

उन्होने बताया कि समाज को अपराध मुक्त बनाना एवं आम नागरिकों को पुलिस की सहायता देने के लिए जागरूक करने के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। डॉ देवेंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन शैक्षणिक संस्थानों द्वारा एक सकारात्मक पहल है, जिस से समाज जागरूक और सुरक्षित बनेगा। एनएसएस स्वयंसेवकों ने कार्यशाला को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।

 

कार्यकारी प्राचार्य डॉ. सुभाष कपटा,  अजय कायथ, अमृत मेहता, इंदर नेगी, सुशील मेहता, हरिंदर ठाकुर एवं बोबिजा भी कार्यशाला में मौजूद रहे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138