नगर निगम चुनाव को लेकर BJP की बैठक मे जल्द होगा समितियों का गठन…

Spread the love

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन का शिमला पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल,सचिव पायल वैद्य, कोषाध्यक्ष संजय सूद, प्यार सिंह कंवर, कर्ण नंदा, अजय शर्मा, गौरव कश्यप द्वारा सर्किट हाउस में स्वागत किया गया।

स्वागत के उपरांत पीटरहॉफ में संजय टंडन ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, महामंत्री संगठन पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने साथ एक बैठक में भाग लिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया कि इस विशेष बैठक का आयोजन आगामी शिमला नगर निगम के चुनावों को मद्देनजर रखते हुए किया गया है, इस बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई है।
उन्होंने बताया कि भाजपा नगर निगम शिमला के चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है, नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा जल्द ही समितियों का गठन करने जा रही है।
इस बैठक में नगर निगम शिमला के अनेकों विषयों पर चर्चा की गई।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक