देयोठी स्कूल के दो विद्यार्थियों ने NMMS परीक्षा में पाई सफलता
रा०प०मी०पा० देयोठी की 9वीं कक्षा की छात्रा दिशिता ठाकुर और छात्र लक्ष्य शर्मा ने एन.एम.एम.एस (NMMS) छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलचंद वर्मा ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके अभिभावकों को भी शुभकामनाएं दीं।
प्रधानाचार्य ने बताया कि इस छात्रवृत्ति के अंतर्गत दोनों विद्यार्थियों को 9वीं से 12वीं कक्षा तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देयोठी के विद्यार्थियों द्वारा पिछले तीन वर्षों से लगातार इस परीक्षा में सफलता हासिल की जा रही है, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य कमलचंद वर्मा ने विद्यालय के शिक्षकों की भी सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से टीजीटी नॉन-मेडिकल नलेद्र सिंह वर्मा के अथक परिश्रम और विद्यार्थियों के हित में किए जा रहे उनके निरंतर प्रयासों की प्रशंसा की।
![]()
