तीन दिन बारिश की संभावना, आज छह जिलों में आंधी का अलर्ट….

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में आज भी बारिश की संभावना बनी हुई है। छह जिलों में आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के छह जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और किन्नौर में आंधी चलने और आसमानी बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार तीन, चार व पांच मई को प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना है।

शनिवार को सूर्यदेव के प्रचंड रूप के कारण गर्मी का सामना करना पड़ा। ऊना जिले में सबसे अधिक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देर शाम कांगड़ा सहित कुछ इलाकों में बारिश होने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लाहुल स्‍पीति व मनाली में भी बारिश हुई है। इसके अलावा पहाड़ों पर हल्‍की बर्फबारी भी हुई है। इस कारण ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड का अहसास हो रहा है। मध्‍यम ऊंचाई वाले इलाकों में भी मौसम सुहावना हो गया है। लेकिन मैदानी क्षेत्र में धूप की तपिश है।

 मैदानी इलाकों में पड़ रही गर्मी से राहत पाने के लिए काफी संख्या में सैलानी हिमाचल के पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं। वीकेंड पर शिमला व मनाली में शनिवार को काफी पर्यटक पहुंचे। स्नो प्वाइंट बने लाहुल के कोकसर में डेढ़ हजार से अधिक पर्यटक वाहनों ने दस्तक दी। कुछ एक पर्यटकों ने रोहतांग के मढ़ी का रुख किया और सागू फाल में बर्फ का आनंद लिया। हालांकि यहां पर अभी तक पर्यटकों का ज्यादा सैलाब नहीं उमड़ा है, लेकिन 15 मई तक समर सीजन के रफ्तार पकडऩे की उम्मीद है। वहीं शिमला में पिछले सात दिन के दौरान पर्यटकों के 31,000 वाहन आए हैं। वीकेंड पर शिमला में पर्यटकों का सैलाब उमड़ा। इससे यहां पर पर्यटन कारोबारी भी उत्साहित हैं।

  

 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक