Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
दिल्ली से लौटते वक्त नाहन में लैंड हुआ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हेलीकॉप्टर | Third Eye Today
Third Eye Today News

दिल्ली से लौटते वक्त नाहन में लैंड हुआ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हेलीकॉप्टर

Spread the love

नए हेलीकॉप्टर का जनता को मिल रहा फायदा, लाहौल घाटी में फंसे लोगों को  निकालने के लिए तैनात (Photo) - Side Story

बुधवार सुबह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हेलीकॉप्टर  जुड़ा का जोहड़ में कुछ मिनटों के लिए लैंड हुआ। यह बात समझ नहीं आई कि अचानक ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर  नाहन क्यों आ रहे हैं, क्योंकि बुधवार को शिमला में 10:30 बजे कैबिनेट  की बैठक भी रखी गई थी। अचानक ही प्रशासन को भी मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग  की सूचना बीती रात मिली थी।

उपायुक्त   व पुलिस अधीक्षक  सहित तमाम अधिकारी सुबह 7:00 बजे के आसपास ही जुड्डा का जोहड़ हेलीपैड पर पहुंच गए थे। दरअसल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली के प्रवास पर थे। इस दौरान उनके साथ हिमाचल भाजपा अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप भी थे।हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि करने को तैयार नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि वापसी में यह तय हुआ कि दिल्ली से शिमला जाते वक्त नाहन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को ड्रॉप  किया जाए।

शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर बीती शाम ही सड़क मार्ग से वापस लौट आए थे। इस बार हाटी समुदाय की मांग काफी चर्चा में है, लिहाजा सिरमौर के भाजपाइयों में खासा उत्साह है। जानकारों के मुताबिक मुख्यमंत्री जुड्डा का जोहड़ सुबह कुछ देर के लिए रुके। इसके बाद उनके हेलीकॉप्टर ने सीधे शिमला की उड़ान भर ली। मौके पर भाजपा के इस नेता भी मौजूद रहे।

उधर भाजपा के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने माना कि 10-15 मिनट के लिए मुख्यमंत्री रुके थे। उन्होंने कहा कि मंगलवार रात 8:30 बजे के आसपास ही मुख्यमंत्री के आने का पता चला। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सांसद के आज पच्छाद में कई कार्यक्रम हैं।  उल्लेखनीय है कि भाजपा अध्यक्ष व सांसद का वाहन भी जुड्डा का जोहड़ पहुंचा, ताकि उन्हें नाहन लाया जा सके। 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138