Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
दर्दनांक: ईंटों से भरी ट्रक सड़क में पलटी, हादसे में दो बच्चों की मौत | Third Eye Today
State

दर्दनांक: ईंटों से भरी ट्रक सड़क में पलटी, हादसे में दो बच्चों की मौत

Spread the love

जिला शिमला में हुए दर्दनांक सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत हुई है। बताया जा रहा कि दोनों की उम्र दो और तीन साल है। घटना शुक्रवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार, ठियोग उपमंडल के सैंज क्षेत्र में छैला के पास शुक्रवार की रात ईंट से भरा ट्रक बेकाबू सड़क पर पलट गया। ट्रक में राजस्थान के दो बच्चों और 8 मजदूर समेत कुल 10 लोग सवार थे। रात 11 बजे माई पुल से सैंज-छेला सड़क मार्ग पर ट्रक सड़क में पलट गया जिसमें दो वर्षीय डोली और तीन वर्षीय विजय की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फरार ड्राइवर को तलाश कर रही है। हादसे की वजह ड्राइवर की लापरवाही बताई जा रही है। डीएसपी (DSP) कुलविंद्र सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि आईपीसी की धारा 279, 337 व 304ए के तहत एफआईआर दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की तफ्तीश की जा रही है।

Anju

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138