Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
त्रुटियां दुरुस्त कर संजीव गांधी ने नए सिरे से दायर की एलपीए | Third Eye Today
Third Eye Today News

त्रुटियां दुरुस्त कर संजीव गांधी ने नए सिरे से दायर की एलपीए

Spread the love

चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत के मामले में छुट्टी पर भेजे गए शिमला के एसपी संजीव गांधी ने त्रुटियों को दुरुस्त करके नए सिरे से हाईकोर्ट में एलपीए दायर कर दी है। सोमवार देर शाम उनकी ओर से पहले दायर एलपीए में त्रुटियां ठीक की गई। अपील पहले एसपी के नाम से थी, अब इसे संजीव गांधी के नाम से किया गया है। उनकी अपील को एक-दो दिन में डबल बेंच के समक्ष सूचीबद्ध किया जा सकता है। अपील में मांग की गई है कि विमल नेगी मामले की जांच हाईकोर्ट की देखरेख में एसआईटी या स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए।इसमें उन्होंने एसआईटी को बिना सुने केस सीबीआई को सौंपने पर भी सवाल उठाए हैं। याचिका में कहा है कि एसआईटी को डीजीपी की ओर से दायर हलफनामे में जवाब दायर करने का मौका तक नहीं दिया। एकल जज की ओर से इसे अनदेखा किया गया। गांधी ने 30 मई को एलपीए दायर कर जांच सीबीआई को सौंपने वाले एकल जज के फैसले को चुनौती दी थी। हाईकोर्ट की रजिस्ट्री ने इस पर आपत्ति लगाई थी। दायर अपील में मेमो ऑफ पार्टी में बदलाव किया गया।

इन बिंदुओं पर गांधी ने दायर की एलपीए
एलपीए में गांधी ने आंशका जताई है कि केंद्रीय एजेंसी उनके खिलाफ दुर्भावना से कार्रवाई कर रही है। वह विधायकों की खरीद-फरोख्त जैसे मामले की भी जांच कर रहे हैं। वर्ष 2023 में शिमला में एक भोजनालय में हुए विस्फोट के मामले में भी उन्हें एनएसजी के जरिये फंसाने की कोशिश की जा चुकी है। भोजनालय में साधारण गैस रिसाव से हुए विस्फोट को आतंकी घटना के रूप में पेश करने का प्रयास किया गया था। जबकि जांच में मामला गैस रिसाव से जुड़ा साबित हो चुका है।

 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138