Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
जोगिंद्रनगर में अफीम की खेती, 615 पौधे बरामद तीन पर केस दर्ज | Third Eye Today
StateThird Eye Today News

जोगिंद्रनगर में अफीम की खेती, 615 पौधे बरामद तीन पर केस दर्ज

Spread the love

जोगिंद्रनगर-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर गलू नामक स्थान के घ्रोंण गांव में पुलिस ने अवैध रूप से बीजी गई अफीम के 615 पौधे बरामद किए । अफीम की खेती करने पर तीन आरोपियों पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने  मौके का दौरा किया तो पाया कि घ्रोंण गांव में अवैध अफीम की खेती बीजी गई है।  थाना प्रभारी संदीप शर्मा की अगुवाई में जब छापा मारा और इस दौरान ग्रामीणों के खेतों में उगे लगभग 615 पौधे अफीम के पाए गए जिसे बाद मे नष्ट किया गया । जिनकी  खेतों में अफीम की खेती बीजी गई थी उनके विरूद्ध मामले दर्ज किए गए हैं। जिसमें हरिसिंह पुत्र बालाराम गांव घ्रोंण डाकघर गुम्मा तहसील जोगिंद्रनगर के खेतों में लगभग 210 आफीम के पोधे बरामद किए गए। जबकि कर्मचंद पुत्र बुद्धि सिंह गांव घ्रोंण डा. गुम्मा तहसील जोगिंद्रनगर के खेतों में लगभग 220 पौधे आफीम के अवैध तौर पर बरामद किए गए। इसके अलावा संतराम पुत्र पाल गांव टीनधार डा. गुम्मा तहसील जोगिंद्रनगर के खेतों में लगभग 185 पौधे अफीम के अवैध तौर पर पाए गए। पुलिस ने अफीम के पौधों को नष्ट कर दिया है। पिछले एक सप्ताह में चौहारघाटी में सैकड़ों अफीम के पौधों को पुलिस नष्ट कर खेम मालिकों पर मुकदमा दर्ज कर चुकी है।

 

Third Eye Today

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138