Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
जल्द मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन, विधायक क्षेत्र विकास निधि भी जारी | Third Eye Today
Third Eye Today News

जल्द मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन, विधायक क्षेत्र विकास निधि भी जारी

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में विधवाओं और अन्य वर्गों को जल्द ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलेगी। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दी। अग्निहोत्री ने कहा कि विधायक क्षेत्र विकास निधि का बजट भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने सदन में कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर हमेशा लेट हो जाते हैं। पहले भी वह एचआरटीसी में पेंशन नहीं देने का मामला उठा चुके हैं, जबकि यह दे दी गई थी। प्रदेश की स्थिति वैसी नहीं है, जैसी विपक्ष दिखा रहा है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विधानसभा में प्रश्नकाल के बाद सदन में पहले व्यवस्था के प्रश्न का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि उपायुक्तों को विधायक जो प्रस्ताव भेजते हैं, उसमें मंजूरी तो दिखाई जा रही है लेकिन विधायक क्षेत्र विकास निधि का बजट आगे नहीं जा रहा है।

कोषागारों से 10 हजार रुपये से अधिक की रकम नहीं भेजी जा रही: जयराम
जयराम ने कहा कि कोषागारों से 10 हजार रुपये से अधिक की रकम नहीं भेजी जा रही है। वित्त वर्ष खत्म होने वाला है। अगर इस बजट को खर्च नहीं किया जाता है तो यह क्या लैप्स होगा। सही मायने में यही विधायक के हाथ में है कि विकास के लिए वे मंजूर बजट को भेज सकते हैं। मंजूरी तो दिखाई जा रही, लेकिन पैसा नहीं जा रहा है। जयराम ठाकुर बोले – हम समझ सकते हैं कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब है। सरकार आदेश करें कि इस बजट को कोषागारों से तुरंत रिलीज किया जाए।

 

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 360 करोड़ रुपये जारी:मुकेश
वहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वह जयराम ठाकुर की किसी भी बात को टाल नहीं सकते। वह उनको बता देते हैं कि विधायक क्षेत्र विकास निधि ट्रेजरी ने रिलीज कर दी है। नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ नेता हैं और पूर्व में मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि होता क्या है कि नेता प्रतिपक्ष सूचना लेने में कुछ घंटे लेट हो जाते हैं। पीछे इन्होंने कहा कि एचआरटीसी में पेंशन नहीं दी गई। ये दे दी गई थी। विधायक दल की बैठक में भी यह बात ध्यान में लाई गई थी। मुख्य सचिव ने इसकी पुष्टि कर दी है। यह बजट रिलीज कर दिया गया है। विधवाओं और सहारा योजना की पेंशन या सहायता रााशि दे दी गई है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 360 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री हमारे साथ भी होली खेल लेते: जयराम
सदन में जब नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पूछा कि मुख्यमंत्री सदन में नहीं हैं। उन्होंने देहरा की कांग्रेस विधायक और मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर को संबोधित किया – यह तो भाभीजी को ही पता होगा कि वह कहां हैं। इस पर कुछ सदस्यों ने कहा कि सीएम होली मनाने गए हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि सुजानपुर में तो होली मनाते ही रहते हैं। हमारे साथ भी मना लेते।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138