Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
जयराम ठाकुर पर विक्रमादित्य सिंह का पलटवार बोले ठेकेदारों की ना करें चिंता | Third Eye Today
Third Eye Today News

जयराम ठाकुर पर विक्रमादित्य सिंह का पलटवार बोले ठेकेदारों की ना करें चिंता

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में ट्रेजरी को लेकर छिड़े घमासान के बीच सरकार ने ठेकदारों को 80 करोड़ की पेमेंट का भुगतान करने का निर्णय लिया है। इसे लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज हुई बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए। पेमेंट को लेकर नेता प्रतिपक्ष सहित भाजपा के नेता लगातार सरकार पर हमलावर है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया है और नेता प्रतिपक्ष को ठेकेदारों की चिंता न करने की सलाह दी है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आए दिन बयानबाजी करते हैं। जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार समय समय पर ठेकेदारों के बकाया भुगतान कर रही है। उन्हें समझना चाहिए कि प्रदेश की वित्तिय स्तिथि क्या है। विभाग के द्वारा चरणबद्ध तरीके से ठेकेदारों को पेमेंट की जा रही है। मुख्यमंत्री के साथ हाई पावर कमेटी की बैठक हुई है जिसमें मुख्यमंत्री ने 80 करोड़ लोक निर्माण विभाग को जारी किया है और जो ठेकेदारो की पेंडिंग पेमेंट है उसका भुगतान किया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आर्थिक संकट के चलते कुछ समय के लिए भुगतान नहीं किया गया था लेकिन ऐसा नहीं है कि ठेकेदारों को उनके कार्यों के भुगतान नहीं किया जाएगा सरकार हर वर्ग का ध्यान रख रही है।

 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138