Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131 चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर हादसा, हरियाणा के पर्यटकों की ट्रैवलर खाई में गिरी | Third Eye Today
लासपुर जिला के तहत स्वारघाट से नौनी चौक तक आए दिन कोई न कोई हादसा पेश आ रहा है। ताजा मामले में वीरवार सुबह करीब 7:00 बजे पर्यटकों को लेकर मनाली जा रही एक ट्रैवलर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि ट्रैवलर में करीब 9 लोग सवार थे, जिसमें एक व्यक्ति को गहरी चोट आई है और उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया। यह हादसा बनेर के पास हुआ है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए हैं। सूत्रों के अनुसार यह हादसा ओवरस्पीड के कारण हुआ है। हालांकि पुलिस छानबीन कर रही है तथा उसके बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी। वही हादसे में गंभीर घायल को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है। गंभीर घायल युवक का नाम ऋषभ शर्मा बताया जा रहा है।
We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.
Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138