Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
गुरुग्राम की सबसे महंगी सोसायटी में रहेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, 1 अगस्त से पहले होंगी शिफ्ट | Third Eye Today
StateThird Eye Today News

गुरुग्राम की सबसे महंगी सोसायटी में रहेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, 1 अगस्त से पहले होंगी शिफ्ट

Spread the love
गुरुग्राम की सबसे महंगी सोसायटी में रहेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, 1 अगस्त से पहले होंगी शिफ्ट
गुरुग्राम की सबसे महंगी सोसायटी में रहेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, 1 अगस्त से पहले होंगी शिफ्ट

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जल्द ही गुरुग्राम में शिफ्ट होने वाली है।  अब दिल्ली के लोधी एस्टेट स्थित सरकारी बंगले से उनका पता गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स का होने वाला है।  प्रियंका गांधी की सुरक्षा हटाने के बाद उन्हें लोधी एस्टेट स्थित सरकारी बंगला खाली करना था, जिसकी मियाद 31 जुलाई को खत्म हो रही है।  अब प्रियंका गांधी का नया पता गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड स्थित आरालिया सोसायटी होगा। 
यह सोसायटी गुरुग्राम की सबसे महंगी सोसायटी बताई जाती है। इतना ही नहीं, बिल्डर की तरफ से इस सोसायटी में थ्री लेयर सुरक्षा प्रदान की गई है। इसके साथ-साथ प्रियंका गांधी की अपनी सुरक्षा होगी और शायद इसीलिए इस सोसाइटी को चुना गया है। प्रियंका गांधी को पूरे देश की राजनीति पर नजर रखनी है, इसीलिए उन्होंने दिल्ली के नजदीक गुरुग्राम के नजदीक घर लिया है।


लखनऊ रहने का प्लान किया कैंसल
दिल्ली से नजदीक होने के चलते प्रियंका गांधी की न सिर्फ दिल्ली में मौजूदगी रहेगी, बल्कि देश की राजनीती में भी सक्रिय रहेंगी। वो दिल्ली गुरुग्राम के बीच सफर कर सकती हैं। साथ ही अपने सभी सीनियर नेताओं से मुलाकात भी कर सकती हैं। इसी सुविधा को ध्यान में रखते हुए लखनऊ जाने का जो उनका प्लान बन रहा था उसको कैंसिल कर दिया गया।

Third Eye Today

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138