Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
गिफ्ट-ए-मोबाइल योजना के तहत सोलन में करीब 75 मोबाइल फोन बांटे गए | Third Eye Today
Third Eye Today News

गिफ्ट-ए-मोबाइल योजना के तहत सोलन में करीब 75 मोबाइल फोन बांटे गए

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के गरीब बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था आर्ट आफ लिविंग की ओर से गिफ्ट-ए-मोबाइल योजना के तहत मोबाइल फोन बांटे जा रहे हैं। इसी कड़ी में संस्था द्वारा सोलन डाइट में बीपीएल के छात्र  छात्राओं को मोबाइल फोन बांटे गए। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में डाइट के प्रिंसिपल चंद्र मोहन शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि मोबाइल को पढ़ाई के लिए सही ढंग से प्रयोग करें।  कोविड काल के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल की अहम भूमिका रही है। बच्चे मोबाइल का प्रयोग अपनी पढ़ाई के प्रयोग करें, न की बुराई के लिए।

संस्था के प्रवक्ता संजय जोशी ने बताया कि गिफ्ट-ए-मोबाइल योजना के तहत सोलन में करीब 75 मोबाइल फोन बांटे गए हैं। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा समय-समय पर विशेष योजनाओं द्वारा हितकारी कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गिफ्ट- ए-मोबाइल योजना के तहत प्रदेश में 1500 मोबाइल फोन बाट जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में भी संस्था द्वारा कार्यक्रम किए जाएंगे। इस अवसर पर आर्ट ऑफ  लिविंग के पदाधिकारी पंकज अरोड़ा, अरुंधती, अनिल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138