गाजियाबाद: श्मशान घाट की छत गिरने से कई लोग दबे, राहत और बचाव कार्य जारी
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बारिश की वजह से श्मशान घाट की छत गिरने की घटना सामने आई है। इस हादसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। गाजियाबाद पुलिस और रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम घटनास्थल पहुंच गई है और राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक एक व्यक्ति के मौत की खबर सामने आ रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद के मुरादनगर में छत गिरने की घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने तत्काल जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराएंबताया जा रहा है कि यहां पर कुछ लोग एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। बारिश की वजह से ये लोग छत के नीचे थे तभी श्मशान घाट का लेंटर भरभराकर गिर गया। इसमें कई लोग मलबे में दब गए घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।