Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
खुले में शौच गए तो कैमरा करेगा अनाऊंसमैंट | Third Eye Today
EducationThird Eye Today News

खुले में शौच गए तो कैमरा करेगा अनाऊंसमैंट

Spread the love

मंडी शहर में जी.पी.एस. से लैस 5 नए सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए गए हैं। कैमरे की खासियत ये है कि जी.पी.एस. से जुड़ा कैमरे मोबाइल फोन से अनाऊंसमैंट भी कर सकेंगे। इन कैमरों की मदद से खुले में कूड़ा-कचरा फैंकने व खुले में शौच जाने वालों पर प्रदेश के बाहर से भी नजर रखी जा सकेगी और ये कैमरे उसी समय अनाऊंसमैंट भी कर सकते हैं। जी.पी.एस. सिस्टम से जुड़े ये सी.सी.टी.वी. कैमरे नगर परिषद के वार्ड सदस्यों के साथ-साथ अन्य बुद्धिजीवी लोगों के मोबाइल फोन में एप्लीकेशन डाऊनलोड कर आप्रेट किए जा सकेंगे जिसकी खासियत यह है कि मोबाइल फोन पर ऑनलाइन रहने वाला व्यक्ति न केवल शरारती तत्वों को लाइव देख सकता है बल्कि उसे रोकने या उसे पकड़वाने के लिए अपने मोबाइल फोन के माध्यम से सी.सी.टी.वी. कैमरे में जरूरी अनाऊंसमैंट भी कर सकता है। नगर परिषद के ई.ओ. बी. आर. नेगी ने कहा कि कूड़ा-कचरा फैंकने वालों पर अब आधुनिक सुविधा से लैस सी.सी.टी.वी. कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। शहर के विभिन्न स्थानों पर ये स्थापित किए गए हैं।

Third Eye Today

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138