Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
उपचुनाव: 28 सितंबर से पहले थाने में जमा करवाएँ बंदूकें | Third Eye Today
State

उपचुनाव: 28 सितंबर से पहले थाने में जमा करवाएँ बंदूकें

Spread the love
उपचुनाव: 28 सितंबर से पहले थाने में जमा करवाएँ बंदूकें
 28 सितंबर से पहले थाने में जमा करवाएँ बंदूकें

जिला सिरमौर के पच्छाद में हो रहे उपचुनाव के चलते आचार संहिता लागू हो चुकी है। ऐसे में जिला के सभी लाइसेंस धारकों को अपनी बंदूकें पुलिस थानों में जमा करवानी होगी। पुलिस अधीक्षक सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि इस बाबत जहां जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्देश जारी किए गए। वहीं पुलिस भी लोगों से अपील कर रही है कि 28 सितंबर से पहले सभी अपनी बंदूकें संबंधित थाना में जमा करवा लें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भले ही चुनाव सिर्फ पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र में हो रहे हो मगर आचार संहिता पूरे जिला में लागू है। ऐसे में पूरे जिला के लाइसेंस धारकों को अपनी बंदूकें तय तिथि से पहले जमा करवानी होगी। बंदूकें जमा करवाने की सूरत में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। बता दे सिरमौर जिला में करीब 8 हजार 400 बंदूक लाइसेंस धारक है।

Third Eye Today

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138