Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
कुल्लू में चरस के साथ 40 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार... | Third Eye Today
Third Eye Today News

कुल्लू में चरस के साथ 40 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार…

Spread the love

कुल्लू जनपद के दूर दराज क्षेत्र बंजार में 342 ग्राम चरस/ कैनाबिस की खेप बरामद की है। बंजार पुलिस की टीम ने चरस की खेप के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

इस दौरान पुलिस की टीम देर रात बंजार पूजाली सड़क पर नाकाबंदी पर थी। व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली और इसके कब्जे से 342 ग्राम चरस/ कैनाविस बरामद की। वही,  व्यक्ति की पहचान दिनेश कुमार (40) पुत्र सुन्दर सिंह गांव तान्दी डाकघर चेथर तहसील व थाना बंजार के रूप में हुई है। 

पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताते चले की कुछ दिनों पूर्व ही बंजार पुलिस की टीम द्वारा चिट्टे के साथ बंजार नगर एक निजी स्कूल के पास युवक को धर दबोचने में भी कामयाबी हासिल हुई है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138