Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
कुल्लू में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, बोले- देश संविधान से चलेगा, शरिया कानून से नहीं | Third Eye Today
Third Eye Today News

कुल्लू में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, बोले- देश संविधान से चलेगा, शरिया कानून से नहीं

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुल्लू के रथ मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस दाैरान उन्होंने कांग्रेस व इंडिया गठबंधन पर भी जमकर निशाना साधा। योगी ने कहा कि कांग्रेस को वोट देना, मुस्लिम लीग को वोट देना है। संविधान से देश चलेगा, शरिया कानून से नहीं। आज उत्तरप्रदेश में कोई माफिया नहीं बचा। हर ओर खुशहाली है। कांग्रेस अपने रास्ते से भटक चुकी है। योगी ने कहा कि औरंगजेब की आत्मा कांग्रेस में घुस गई है। क्रूर शासक था। लेकिन स्वतंत्र भारत में किसी औरंगजेब को नहीं  बख्शना है। यूपी में ऐसे औरंगजेब पर सख्ती की जा रही है। माफिया को दफनाया जा रहा है।  कांग्रेस चारो खाने चित्त हो गई।

राम भक्त के लिए भारत का हित सर्वोपरि: योगी
बिजली महादेव और माता हिडिंबा के जयकारे से संबोधन की शुरुआत करते हुए ने कहा कि योगी आदित्यनाथ हिमाचल देवभूमि और वीरभूमि है। योगी ने कहा कि कंगना ने उद्धव ठाकरे की सरकार को पानी पिलाया। कंगना में मीरा की भक्ति है, रानी पद्मावती जैसा तेज़ है और रानी लक्ष्मी बाई जैसा शौर्य है। योगी ने कहा कि पूरा चुनाव रामद्रोही व राम भक्तों के बीच सिमट गया है। रामद्रोही वही, जो आतंकवाद और नक्सलवाद का समर्थन करते हैं, भारत की अस्तित्व व अस्मिता पर सवाल खड़े करते हैं, जिन्होंने भारत के विकास को बाधित किया और गरीबों के हितों पर डकैती डाली, भारत को हर स्तर पर अपमानित करने का काम किया। राम भक्त वही, जिसके लिए भारत का हित सर्वोपरि है, जो भारत को पहचानता है।

देश की सीमाएं सुरक्षित हुईं
कहा कि मोदी के नेतृत्व में बदलते हुए भारत को देखा है। दुनिया में सम्मान बढ़ा है। देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। हिमाचल का नौजवान देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए पूरी मजबूती के साथ खड़ा है। कहा कि जब कांग्रेस की सरकार होती थी तो जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली, मुंबई, लखनऊ में बम ब्लास्ट होते थे। लेकिन अब कोई घटना नहीं है। अब नया भारत है। नया भारत छेड़ता नहीं है, अगर कोई छेड़ता है तो छोड़ता भी नहीं है। एक तरफ भारत में 80 करोड़ को फ्री में राशन दिया जा रहा है। दूसरी तरफ पाकिस्तान की 23 करोड़ की आबादी भूख से मर रही है। स्वास्थ्य के लिए पांच लाख मिल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां सब घरों में गैस सिलिंडर की सुविधा है। इस दाैरान मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणाैत, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित अन्य भाजपा नेता माैजूद रहे

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138