Third Eye Today News

एनडीपीएस मामले में नशा तस्करी से अर्जित ₹1.38 करोड़ से अधिक की संपत्तियां सीज

Spread the love

पुलिस थाना रामपुर, जिला शिमला में दर्ज अभियोग संख्या 30/2025 दिनांक 04.03.2025, धारा 21, 27A, 29 ND&PS Act एवं धारा 111 BNS के तहत दर्ज मामले में शिमला पुलिस ने नशा तस्करी से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹1.38 crore मूल्य की चल संपत्तियों को फ्सीज किया है।

उक्त मामले में दिनांक 03.03.2025 को कुढीधार क्रशर, रामपुर के समीप गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली थी। वाहन में सवार सोहन लाल निवासी करसोग, जिला मंडी तथा उसकी पत्नी गीता श्रेष्ठ के कब्जे से लगभग 27 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई थी। मामले की विस्तृत जांच के दौरान बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए कुल 38 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

वर्ष 2026 में इस मामले में ND&PS Act के अध्याय V-A के तहत वित्तीय अन्वेषण किया गया। जांच के दौरान आरोपियों एवं उनसे जुड़े व्यक्तियों के बैंक खातों, UPI लेन-देन, आयकर रिटर्न (ITR), राजस्व अभिलेखों तथा परिवहन विभाग के रिकॉर्ड का विस्तृत विश्लेषण किया गया। इस प्रक्रिया में 6 आरोपियों एवं 6 सहयोगियों/एसोसिएट्स, कुल 12 व्यक्तियों के नाम पर संपत्तियां चिन्हित की गईं, जिनमें Ecomet Truck, Eicher Tipper तथा गाड़ियाँ जैसे Hyundai Venue, Toyota Glanza, Hyundai i20, Maruti Suzuki Swift, Maruti Suzuki Bolero Camper, Maruti Suzuki Ignis, Maruti Suzuki Celerio, Suzuki Eeco, 2 Apple iPhone शामिल हैं। इन संपत्तियों का कुल अनुमानित मूल्य ₹1.38 करोड़ पाया गया।

वित्तिय जांच के दौरान आरोपियों एवं उनके सहयोगियों के बैंक खातों में संदिग्ध लेन-देन सामने आए। विशेष रूप से लगभग आरोपी संदीप शाह एवं उसके सहयोगियों के खातों में UPI तथा अन्य बैंकिंग माध्यमों से 1.5 करोड़ से अधिक के संदिग्ध लेन-देन पाए गए। जांच में इन संपत्तियों को अर्जित करने के संबंध में संबंधित व्यक्तियों की पर्याप्त ज्ञात एवं वैध आय का स्रोत सामने नहीं आया। उपलब्ध वित्तीय साक्ष्यों एवं संपत्ति संबंधी तथ्यों के आधार पर उक्त संपत्तियां प्रथम दृष्टया नशे के अवैध कारोबार से अर्जित धन से खरीदी गई पाई गईं। इस आधार पर ND&PS Act की धारा 68E एवं 68F(1) के तहत संपत्तियों को फ्रीज/सीज करने की कार्रवाई अमल में लाई गई।

शिमला पुलिस की नशा तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई अब केवल नशे की बरामदगी और तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे के अवैध कारोबार से अर्जित धन और उससे बनाई गई संपत्तियों पर भी प्रभावी प्रहार किया जा रहा है।

वर्ष 2026 में अब तक जिला शिमला पुलिस द्वारा ND&PS मामलों में आरोपियों एवं उनके सहयोगियों की कुल ₹14 करोड़ से अधिक मूल्य की संपत्तियां फ्रीज/सीज की जा चुकी हैं।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक