Third Eye Today News

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक बेहद भावुक कर देने वाली और अनोखी प्रेम कहानी

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक बेहद भावुक कर देने वाली और अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जो यह साबित करती है कि जीवनसाथी मिलने की कोई उम्र नहीं होती। बिलासपुर के देवली स्थित ‘अपना घर’ वृद्धाश्रम में रह रहे 75 वर्षीय कन्हैया लाल और 63 वर्षीय सवीना जीवन के इस पड़ाव पर एक-दूसरे का सहारा बनने जा रहे हैं। जिंदगी के तमाम दुखों और अकेलेपन को पीछे छोड़ते हुए दोनों ने साथ जीने का फैसला किया है और वे 25 नवंबर को विवाह के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं।

मंडी जिले के जंजैहली निवासी कन्हैया लाल की कहानी बेहद दर्दनाक रही है। करीब चार साल पहले तक वे खेती-बाड़ी कर अपना गुजारा करते थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार नि:संतान होने के कारण उन्होंने अपनी सारी जमीन अपने भाइयों के नाम कर दी, लेकिन बदले में उन्हीं भाइयों ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। अपनों के इस धो.खे ने उन्हें इस कदर तोड़ दिया कि वे मानसिक रूप से परेशान होकर जंगल की एक गुफा में रहने को मजबूर हो गए। बाद में आश्रम के संचालक एडवोकेट प्रकाश चंद बंसल की टीम ने उन्हें रेस्क्यू कर आश्रम में सहारा दिया, जहां उनकी देखभाल की गई।
दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल के कोलकाता की रहने वाली सवीना भी हालातों की मारी थीं। वे घूमने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन सफर के दौरान भटकते हुए शिमला के मशोबरा पहुंच गईं। रास्ता भटकने और मानसिक स्थिति अस्थिर होने के कारण पुलिस ने उन्हें बचाकर मशोबरा के नारी निकेतन पहुंचाया, जहां से कुछ समय बाद उन्हें बिलासपुर के इसी वृद्धाश्रम में भेज दिया गया। आश्रम में रहते हुए कन्हैया और सवीना की मुलाकात हुई और एक-दूसरे का दुख बांटते-बांटते उनकी दोस्ती गहरे प्रेम में बदल गई। अब आश्रम परिवार की मौजूदगी में दोनों अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं।

दोनों को हार्दिक बधाई!

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक