Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
ऊना में वेल्डिंग की दुकान से देसी कट्टा बरामद, व्यक्ति गिरफ्तार | Third Eye Today
Third Eye Today News

ऊना में वेल्डिंग की दुकान से देसी कट्टा बरामद, व्यक्ति गिरफ्तार

Spread the love

जिला में पुलिस द्वारा नशे की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। सोमवार को उपमंडल हरोली में पुलिस टीमों ने पांच स्थानों पर छापेमारी की। इसी छापेमारी के दौरान पुलिस उस समय हैरान रह गई जब दुलैहड़ गांव में स्थित एक वेल्डिंग की दुकान में देसी पिस्टल (कट्टा) बरामद किया। पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए देसी पिस्टल को कब्जे में लेकर दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं हरोली क्षेत्र में ही छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति से चुरा पोस्त पकड़ने में भी सफलता हाथ लगी है। एसपी राकेश सिंह ने कहा कि जिला में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान छेड़ा गया है। इसी अभियान के तहत हरोली क्षेत्र में पांच स्थानों पर छापेमारी की गई थी।एसपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति से देसी पिस्टल (कट्टा) बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी से यह जानने का प्रयास करेगी कि वो यह देसी पिस्टल किस लिए और कहां से लाया था। उन्होंने कहा कि जिला में आपराधिक गतिविधियों से निपटने के लिए भविष्य में भी ऐसी छापेमारियां की जाएगी ताकि अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।

 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138