Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
उपायुक्त किन्नौर ने जिला के काशंग नाले में हुए हादसा स्थल का निरीक्षण किया | Third Eye Today
Third Eye Today News

उपायुक्त किन्नौर ने जिला के काशंग नाले में हुए हादसा स्थल का निरीक्षण किया

Spread the love

उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज जिला के काशंग नाले में 4 फरवरी, 2024 को टोयोटा क्रिस्टा कार दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण लापता हुए तामिलनाडु के 45 वर्षीय वेत्री दुराईसेमी के लिए चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान सर्च अभियान में लगी टीमों को गति बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि लापता व्यक्ति को शीघ्र ढूंढा जा सके।
गौरतलब है कि 4 फरवरी, 2024 को राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर पांगी नाला के समीप एक इनोवा गाड़ी सतलुज नदी में गिर गई तथा गाड़ी में सवार 3 पर्यटकों में से एक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, एक व्यक्ति घायल अवस्था में पाया गया जिसे उपचार के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया तथा हादसे में लापता तामिलनाडु के वेत्री दुराईसेमी के लिए सर्च अभियान आरंभ किया गया। सर्च अभियान में एन.डी.आर.एफ, पुलिस व होमगार्ड की रेस्क्यू टीमों द्वारा संयुक्त सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138