Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
ईपीएफओ ऑफिस बद्दी में CBI का छापा, क्षेत्रीय आयुक्त समेत तीन को किया गिरफ्तार | Third Eye Today
Third Eye Today News

ईपीएफओ ऑफिस बद्दी में CBI का छापा, क्षेत्रीय आयुक्त समेत तीन को किया गिरफ्तार

Spread the love

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 10 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) बद्दी कार्यालय के क्षेत्रीय आयुक्त हिसार के रवि आनंद, प्रवर्तन अधिकारी बिलासपुर निवासी मदन लाल भट्टी और प्राइवेट कंसल्टेंट संजय कुमार निवासी बिहार को गिरफ्तार किया है। पांच लाख कैश और 5 लाख रुपये चेक के माध्यम से मांगे थे। आरोप है कि प्रवर्तन अधिकारी ने शिकायतकर्ता की फर्म के पीएफ के पांच साल पुराने मामले को निपटाने के लिए कंसल्टेंट के माध्यम से अपने और ईपीएफओ के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के लिए 10 लाख की रिश्वत मांगी थी। मांग पूरी न करने पर आरोपी ने 45-50 लाख की वसूली की बात की गई थी। रिश्वत की मांग करने पर शिकायतकर्ता ने 23 नवंबर को एसपी सीबीआई (एसीबी) शिमला को शिकायत दी। शिकायत पर सीबीआई ने जांच की तो यह आरोप सही पाए गए और 24 नवंबर को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।सीबीआई ने मंगलवार को सुनियोजित तरीके से शिकायतकर्ता को 10 लाख रुपये के साथ कंसल्टेंट के पास भेजा। जैसे ही उसने राशि स्वीकार की, सीबीआई टीम ने उसे दबोच लिया।

सीबीआई के मुताबिक आरोपी ने रिश्वत के पैसे ईपीएफओ के प्रवर्तन अधिकारी और क्षेत्रीय आयुक्त की ओर से लिए थे। कंसल्टेंट को पकड़ने के बाद सीबीआई ने देर रात दोनों अधिकारियों को भी गिरफ्तार कर लिया। बुधवार सुबह चार बजे तीनों आरोपियों को शिमला लाया गया। दोपहर को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को 30 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।क्षेत्रीय आयुक्त के चंडीगढ़ स्थित आवास परिसर से 23.5 लाख बरामद


सीबीआई टीम ने इस मामले में मंगलवार को सोलन, शिमला, बद्दी में आरोपियों के आवासों और आधिकारिक परिसरों में भी दबिश दी थी। इस दौरान सीबीआई ने क्षेत्रीय आयुक्त रवि आनंद के चंडीगढ़ स्थित आवास परिसर से 23.5 लाख रुपये के साथ अन्य दस्तावेज भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक सीबीआई राजेश चहल की अगुवाई में 9 सदस्यीय टीम ने आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई को अंजाम दिया।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138