Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
आपदा से बेहाल हिमाचल, राष्ट्रीय आपदा घोषित कर मदद करे केंद्र सरकार : हर्षवर्धन चौहान | Third Eye Today
Third Eye Today News

आपदा से बेहाल हिमाचल, राष्ट्रीय आपदा घोषित कर मदद करे केंद्र सरकार : हर्षवर्धन चौहान

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र से इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शनिवार को कहा कि प्रदेश विधानसभा इस संबंध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर चुकी है और अब केंद्र सरकार को इसे तुरंत लागू करना चाहिए।      उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि आपदा से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है और राज्य की वित्तीय स्थिति पहले से ही कमजोर है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में प्रदेश को आपदा से करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था, लेकिन केंद्र से मात्र 2 हजार करोड़ रुपये की सहायता ही प्राप्त हुई थी। उन्होंने कहा कि इस बार भी नुकसान बहुत बड़ा है, विशेषकर चंबा जिले में तबाही मची है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वयं प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा ले रहे हैं। राज्य में युद्धस्तर पर राहत व पुनर्बहाली का कार्य चल रहा है और प्राथमिकता फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने की है।    उन्होंने कहा कि केंद्र से बड़े राहत पैकेज की मांग को लेकर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री सुक्खू नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से भी बात करेंगे। उन्होंने भाजपा विधायकों का इस प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए आभार व्यक्त किया। हिमाचल को इस वक्त बड़े राहत पैकेज की सख्त जरूरत है। केंद्र सरकार को इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर तुरंत मदद करनी चाहिए।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138