Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
आनी विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की | Third Eye Today
Third Eye Today News

आनी विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

Spread the love

एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष अमर ठाकुर के नेतृत्व में आनी विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की और क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान आनी विधानसभा क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई, 2021 को इस क्षेत्र के दौरे के दौरान उन्होंने 234 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सम्पूर्ण प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

अमर ठाकुर ने मुख्यमंत्री को अभिन्नदन किया और आनी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से क्षेत्र का दौरा करने का भी आग्रह किया। इस अवसर पर विधायक राकेश जम्वाल, विनोद कुमार, हिमाचल प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव सिंह तोमर, मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु धर्मा तथा विभिन्न गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138