Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
आनंद बोले- आत्महत्या नहीं पिता की हुई है हत्या | Third Eye Today
Third Eye Today News

आनंद बोले- आत्महत्या नहीं पिता की हुई है हत्या

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद स्वर्गीय रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध मौत पर बेटे आनंद स्वरूप शर्मा ने उनकी हत्या का शक जाहिर कर उच्च स्तरीय जांच की गुहार लगाई है। वह दिल्ली में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर सहदेव सिंह से भी मिले हैं। आनंद का कहना है कि उनके पिता आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकते थे। किसी साजिश के तहत उनकी हत्या हुई है। उन्होंने बताया कि 16 मार्च को अपने स्टाफ के साथ भोजन करने के बाद उन्होंने आगामी दिन की रूपरेखा तैयार कर ली थी।

पूर्व सांसद स्वर्गीय रामस्वरूप शर्मा

परिवार में भी सब ठीक था। ऐसे में उनके पिता की संदिग्ध मौत पर सवाल उठाना लाजिमी है। आनंद ने फोन पर बताया कि उन्होंने दिल्ली नोर्थ एवन्यू पुलिस थाने में पहुंचकर संदिग्ध मौत से संबंधित जानकारी हासिल की। पुलिस ने कोविड का हवाला देकर जांच रिपोर्ट देने में विलंब की बात कही। उन्होंने बताया कि वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी मिले और पिता की संदिग्ध मौत की उच्च स्तरीय जांच की गुहार लगाई है।


वह दो दिन दिल्ली में ही रहेंगे। इस दौरान भाजपा के उच्चाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। बता दें कि आनंद स्वर्गीय रामस्वरूप के मझले बेटे हैं और मंडी में स्वास्थ्य विभाग में तैनात हैं। गौर हो कि  रामस्वरूप शर्मा का शव 17 मार्च को दिल्ली स्थित गुमटी अपार्टमेंट में फंदे से लटका मिला था। दिल्ली पुलिस की गहन जांच चार माह से जारी है। गत चार अप्रैल को भी बेटे आनंद स्वरूप ने दिल्ली पहुंचकर पिता की संदिग्ध मौत पर पुलिस से जानकारी जुटाई थी। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग का जिक्र, फोरेंसिक और कॉल डिटेल रिपोर्ट लंबित
आंनद स्वरूप शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग का जिक्र है, लेकिन कॉल डिटेल और फोरेंसिक रिपोर्ट अभी तक पुलिस कार्यालय नहीं पहुंचने की जानकारी उन्हें नोर्थ एवन्यू पुलिस थाने के प्रभारी सहदेव सिंह से मिली है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138