Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
आज रात से माैसम बिगड़ने के आसार, कई भागों में भारी बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट | Third Eye Today
Third Eye Today News

आज रात से माैसम बिगड़ने के आसार, कई भागों में भारी बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट

Spread the love

राज्य में 48 घंटों के दाैरान अच्छी बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। वहीं कई भागों में भारी बारिश-बर्फबारी, ओलावृष्टि व अंधड़ का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में आज देर शाम या रात से माैसम करवट बदल सकता है। राज्य में 48 घंटों के दाैरान अच्छी बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। वहीं कई भागों में भारी बारिश-बर्फबारी, ओलावृष्टि व अंधड़ का अलर्ट जारी किया गया है। उधर, राज्य में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। 18 स्थानों पर न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम चल रहा है। बरठीं, मंडी, ऊना, कांगड़ा व बिलासपुर में शीतलहर दर्ज की गई। शिमला सहित अन्य भागों में गुरुवार सुबह धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बादल हल्के बादल छा गए।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 5.6, सुंदरनगर 1.4, भुंतर 1.0, कल्पा -2.0, धर्मशाला 5.0, ऊना 3.4, नाहन 6.7, पालमपुर 3.0, सोलन 1.6, मनाली 1.5, कांगड़ा 3.4, मंडी 2.5, बिलासपुर 3.5, हमीरपुर 1.3, कुफरी 4.0, जुब्बड़हट्टी 6.2, कुफरी 4.0, कुकुमसेरी -7.1, नारकंडा 2.1, रिकांगपिओ 0.4, सेऊबाग 0.5, बरठीं 0.3, चाैपाल 5.1, कसाैली 8.5, पांवटा साहिब 8.0, सराहन 7.8, देहरा गोपीपुर 9.0, ताबो -8.7, नेरी 8.6 व बजाैरा में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

यहां जानिए कब-कब होगी बारिश-बर्फबारी
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 24 जनवरी को ऊंची पहाड़ियों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। 25 जनवरी को राज्य में मौसम साफ रहेगा। 26 जनवरी  को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 22, 27 और 28 जनवरी को राज्य में कई स्थानों और 23 जनवरी को ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। साथ ही 23 जनवरी को ऊंचे पहाड़ी इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश-बर्फबारी होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में लिए अलर्ट
ऊना, कांगड़ा, मंडी व सिरमाैर जिले में भारी बारिश-ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं लाहाैल-स्पीति, कुल्लू व चंबा जिले में भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, सोलन में बारिश के साथ अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है। आज भी शिमला, सोलन व सिरमाैर को छोड़कर सभी जिलों में बिजली चमकने व 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट है।

5 फरवरी तक ऐसा रह सकता है माैसम, विभाग ने जारी किया  विस्तारित रेंज पूर्वानुमान 
विभाग ने विस्तारित रेंज मौसम पूर्वानुमान भी जारी किया गया है। इसके अनुसार के 23 से 29 जनवरी तक के पहले सप्ताह के कुछ दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की बहुत अधिक संभावना है। इस दाैरान चंबा, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और सिरमौर जिलों में तेज बारिश भी हो सकती है। इस अवधि के दाैरान सामान्य से अधिक बारिश  होने की बहुत संभावना है। वहीं 30 जनवरी से 5 फरवरी के दूसरे सप्ताह के दाैरान राज्य के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। इस दाैरान कई हिस्सों में बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138