आज का राशिफल

Spread the love

आज का राशिफल
22 जुलाई 2021
🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃
पंडित साक्षी चैतन्य
7650000300
7650003136
🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃
मेष
आज का दिन आपके लिए हर्ष वाला होगा क्‍योंकि आज आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति की संभावना बन रही है। ग्रहों में बदलाव की वजह से स्‍वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन हो सकता है। आमदनी संतोषजनक रहेगी, मामा पक्ष से धन प्राप्ति के योग हैं। शाम के वक्त विवाह आदि मंगल कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

वृषभ
आज ग्रहों की दशा आपका दिन अनुकूल बना रही है। संपत्ति सुख में विस्तार होगा। परिवार में सुख शांति का वातावरण बनेगा। किसी बुजुर्ग से आशीर्वाद के रूप में धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ उन्नति के योग हैं। पारिवारिक जीवन में सरसता बनी रहेगी। सभी सदस्यों को एक-दूसरे के साथ वक्त बिताना अच्छा लगेगा। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें। शाम से लेकर रात तक कला संगीत का आनंद भी मिल सकता है।

मिथुन
आज का दिन शुभ है। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति का योग बना है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। रहन-सहन, खान पान का स्तर बढ़ेगा। नए सुन्दर वस्त्रों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। नौकरी तथा व्यवसाय में भी साथियों का सहयोग मिलेगा। आलस्य का त्याग करके सक्रिय रहें।

कर्क
आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा व्‍यस्‍त रहेगा। लेकिन अच्छे परिणाम मिलने से थकान का अनुभव नहीं होगा। संतान सुख में वृद्धि होगी और कहीं से वस्त्रादि का उपहार मिलेगा। उत्तम मित्रों के सहयोग से मन में निराशा का भाव समाप्त होगा। शाम से रात्रि तक अध्ययन, पठन-पाठन में मन लगेगा। रात का वक्त जीवनसाथी के साथ सुमधुर आनंद में बीतेगा।

सिंह
आज सितारे बता रहे हैं कि आज आपके घर में किसी प्रकार के शुभ कार्य के आयोजन से मन में प्रसन्नता और व्यस्तता रहेगी। अभिन्न मित्रों के सहयोग से व्यवसाय के नए स्रोत बनेंगे। आमदनी बढ़ने, अकस्मात् बड़ी मात्रा में में पैसा हाथ में आने से मनोबल बढ़ा रहेगा। आप पहले से भी अधिक उत्साह के साथ काम करेंगे। पाचन क्रिया मंद और वायु विकार से शरीर को कष्ट हो सकता है। खानपान पर नियंत्रण रखें।

कन्या
ग्रहों की स्थिति से पता लग रहा है कि आज का दिन कार्यक्षेत्र में काफी व्यस्तता वाला रहेगा। आय में यथोचित वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्यों व लेखन आदि से भी आय होगी। क्रोध से बचें। संतान पक्ष को भी उच्च शिक्षा और शोध आदि में सार्थक परिणाम मिलेंगे। आज सायंकाल के समय पैतृक संपत्ति से भी कुछ आय हो सकती है। रात्रि में भाइयों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न होगा। आज सभी कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे।

तुला
आज का दिन आपके लिए काफी कठिनाई से बीतेगा। हर काम में बाधाएं और अड़चनें आ सकती हैं। अकस्मात् अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सायंकाल के समय धार्मिक साहित्य पढ़ने में रुचि बढ़ेगी। रात्रि का समय सामाजिक आयोजन में बीतेगा। ऐसा करके आपके मन को संतोष होगा।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए दैवीय कृपा वाला हो सकता है। माता का सानिध्य और आशीर्वाद विशेष रूप से फलीभूत होगा। बहुत समय से रुका हुआ धन किसी महापुरुष के सहयोग से प्राप्त हो जाएगा। ऐसा होने से आपको हर्ष के साथ उत्‍साह की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष से और बौद्धिक क्षेत्र में सुखद परिणाम मिलने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु
आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में कठिनाई वाला हो सकता है। किसी गलतफहमी की वजह से ऑफिस में सहयोगियों से विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाई और परिश्रम की अधिकता रहेगी। बातचीत में संयमित रहें और जुबान साधकर बात करें। किसी संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। बातों को अधिक तूल न दें। भाइयों में वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। शाम से लेकर आधी रात तक निकट की यात्रा का योग है। आगे आने वाले कुछ दिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे।

मकर
सिंह राशि में मंगल तथा शुक्र राज्य, मान, प्रतिष्ठा की वृद्धि कर रहे हैं। आज आपके भाग्य का उदय, धन, कर्म, कीर्ति की वृद्धि, शत्रु चिंताओं का दमन होगा। सर्वत्र विजय, विभूति, सफलता की प्राप्ति, हर्ष मंगलमय परिवर्तन और मनोरथ सिद्ध होने से प्रसन्नता रहेगी। दोस्तों की ओर से महत्वपूर्ण सहयोग होने से कार्य आसानी से पूर्ण होंगे। आज किसी जरूरी काम से बाहर भी जाना पड़ सकता है।

कुंभ
आज कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी और धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। संपत्ति का विस्तार होगा और आय में वृद्धि होगी। क्रोध से बचें, कहीं जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद उत्पन्न न हो जाएं। सायंकाल के समय धार्मिक आयोजन में भागीदारी या धार्मिक यात्रा हो सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से आपका विश्वास उठ सकता है जिसको आप अपना मानते थे।

मीन
आज आपका दिन मिश्रित फलकारक है। हर मामले में मिले-जुले परिणाम प्राप्‍त होंगे। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। संपत्ति के सुधार व रख रखाव में खर्च बढ़ेगा। आज दिन में कुछ निकट के मित्रों व रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। देश देशान्तर से शुभ समाचार मिलेंगे। आज यदि संपत्ति या व्यवसाय में निवेश करना पड़े तो निश्चिंत होकर करें, आगे बहुत फायदा होगा।
🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍂🍃
जय गुरुदेव
जय सचिदानंद

SP Sharma

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.