Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, हादसे में दो युवकों की मौत दो अन्य घायल | Third Eye Today
State

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, हादसे में दो युवकों की मौत दो अन्य घायल

Spread the love

जिला सिरमौर में श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के संगड़ाह उपमंडल के लगनू के समीप एक कार गहरी खाई में गिर गई। सोमवार रात हुई इस दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक बीती रात कार नंबर (एचपी 79-2305) संगड़ाह से सीयूं की ओर जा रही थी कि लगनू गांव के समीप पहुंचते ही चालक अचानक गाड़ी से संतुलन खो बैठा। कार 200 मीटर गहरी खाई में जा लुढ़की। कार में चार लोग सवार थे।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से बाहर निकालकर सीएचसी संगड़ाह पहुंचाया। जहां एक युवक राकेश कुमार 25 वर्षीय की संगड़ाह अस्पताल में मौत हो गई है। जबकि एक अन्य 19 वर्षीय कुलदीप ने नाहन में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 2 अन्य लवली और विजेंद्र सियूं निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की पुष्टि डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Anju

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138