Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
हमने चार साल में वो कार्य किए जो कांग्रेस की सोच से परे थे: मुख्यमंत्री | Third Eye Today
Third Eye Today News

हमने चार साल में वो कार्य किए जो कांग्रेस की सोच से परे थे: मुख्यमंत्री

Spread the love

मंडी संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को मंडी के बग्गी में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के लिए वोट मांगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए ये खुशी की बात है कि हमें एक सच्चा और ईमानदार व्यक्ति प्रत्याशी के रूप में मिला है। ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर वो हैं जिन्होंने कारगिल की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल ने रफ्तार जरूर रोकी लेकिन प्रदेश में विकास कार्यों को रुकने नहीं दिया गया। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 100 करोड़ के ज्यादा के विकास कार्य हुए हैं। मंडी जिले में भी सैकड़ों करोड़ों रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मंडी में चल रहे कार्य भी गिनवाए।

‘चार साल में वो कार्य किए जो कांग्रेस की सोच से परे थे’
मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं और कहा कि कांग्रेस ने कभी भी गरीब व्यक्ति के लिए नहीं सोचा, उन्हें केवल सत्ता चाहिए होती है। हमने सत्ता में आने के बाद चार साल में वो कार्य किए जो कांग्रेस की सोच से परे थे।

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक लोन आवंटन, महिला आइएएस अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज करने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता आज कोरोना को लेकर सवाल पूछते हैं। 50 साल सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। इतने साल सत्ता में रहने के बावजूद केवल दो ऑक्सीजन प्लांट हिमाचल में थे। आज प्रदेश में करीब 30 ऑक्सीजन प्लांट हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपना हिसाब-किताब देने के लिए भी तैयार हैं।

मुख्यमंत्री ने महंगाई को लेकर भी कांग्रेस पर निशना साधा। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के नेता महंगाई बढ़ने की दुहाई देते हैं। महंगाई बढ़ने की वजह कांग्रेस है। महंगाई इसलिए बढ़ी क्योंकि कुछ लोगों ने इस देश को लूटने के लिए लाखों करोड़ रुपये के घोटाले किए। इन घोटालों के लिए कांग्रेस के कई नेता आज भी सलाखों के पीछे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बदले की भावना से काम किया। हमने अपर हिमाचल और लोअर हिमाचल का झगड़ा खत्म किया। हमने हरी टोपी, लाल टोपी की राजनीति खत्म की। हमने कहा टोपी हिमाचल की पहचान है। ये हमारी संस्कृति है, इसपर राजनीति कैसी।

‘जो प्रतिभा सिंह ने कहा, क्या वो क्षेत्रवाद नहीं?’
मुख्यमंत्री ने कहा कि कल मैं देख रहा था कि प्रतिभा सिंह कह रही थीं कि नाक का सवाल है। उन्होंने कहा कि मंडी के लोगों को रामपुर की जनता ने जवाब देना है। क्या यह क्षेत्रवाद नहीं है? जब हम कहते हैं कि मंडी हमारी थी, हमारी है और हमारी ही रहेगी तो कहते हैं कि क्षेत्रवाद की राजनीति कर रहे हैं। जबकि हम मंडी संसदीय क्षेत्र की बात करते हैं, जिसमें किन्नौर भी है और भरमौर भी।

सीएम ने कहा, कांग्रेस के नेता कारगिल की लड़ाई को छोटी लड़ाई कहते हैं। जिस युद्ध में देश के 527 जवान शहीद हुए और हिमाचल के 52 जवानों ने अपनी कुर्बानी दी, उसे कांग्रेस छोटी लड़ाई मानती है। ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर वो हैं जिन्होंने इसी युद्ध में भाग लिया। जब टाइगर हिल पर जीत हुई तो ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के हाथ में तिरंगा झंडा था। यह हमारे लिए गर्व की बात है।

लोगों से की वोट डालने की अपील
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए भाजपा प्रत्याशी खुशाल ठाकुर के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि इसे केवल उपचुनाव न समझें। 30 तारीख को ज्यादा से ज्यादा मतदान करें और ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को जिताएं।

Third Eye Today

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138