Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
सोलन में होली पर्व पर पहली बार विश्व संवाद केंद्र ने किया पत्रकार होली मिलन कार्यक्रम | Third Eye Today
Third Eye Today News

सोलन में होली पर्व पर पहली बार विश्व संवाद केंद्र ने किया पत्रकार होली मिलन कार्यक्रम

Spread the love

सोलन में होली पर्व पर पहली बार विश्व संवाद केंद्र ने किया पत्रकार होली मिलन कार्यक्रम

सोलन13 मार्च। विश्व संवाद केंद्र शिमला की ओर से वीरवार को सोलन में होली पर्व के उपलक्ष में पत्रकार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विश्व संवाद केंद्र शिमला के उपाध्यक्ष यादेवेंद्र सिंह चौहान, मीडिया कर्मी, विशेष रूप उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित मुख्य अतिथि प्रांत प्रचार प्रमुख प्रताप समयाल ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि होली का पर्व सामाजिक समरसता, भाईचारा बढ़ाने और समाज को जोड़ने वाला महापर्व है। उन्होंने मीडिया बंधुओ से सकारात्मक पत्रकारिता और समाज के महत्वपूर्ण विषयों को समय-समय पर उठाने का भी आह्वान किया। उन्होंने मीडिया से राष्ट्रीय विचारों और राष्ट्रवाद के भाव को आगे बढ़ाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि आज के समय में सकारात्मक पत्रकारिता करने की जरूरत है समाज में व्याप्त बुराइयों नशे इत्यादि के खिलाफ सभी को एक

जुट होकर लोगों को जागरूक करने का कार्य करना चाहिए.


इस अवसर पर विश्व संवाद केंद्र के उपाध्यक्ष यादविंदर चौहान विश्व संवाद केंद्र की कार्यप्रणाली की जानकारी दी और बताया कि हर वर्ष विश्व संवाद केंद्र होली के पर्व पर पत्रकारों के साथ होली मिलन कार्यक्रम करता है। इससे पूर्व यह कार्यक्रम शिमला में आयोजित किया जाता रहा है इस वर्ष विश्व संवाद केंद्र ने इस आयोजन को 10 मार्च को धर्मशाला में करने का निर्णय लिया और इसी कड़ी को आगे बढ़ते हुए आज वीरवार को यह कार्यक्रम सोलन में आयोजित किया गया श्री चौहान ने बताया कि इस वर्ष देव ऋषि नारद जयंती का कार्यक्रम धर्मशाला के साथ विभिन्न जिलों में मई माह में आयोजित किया जाएंगे। उन्होंने सभी पत्रकारों को इस अवसर पर होली पर्व की बधाई दी। पत्रकार मिलन कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट सोशल मीडिया के करीब 70 से अधिक मीडिया कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इस मौके पर पत्रकारों ने भी विचारों का आदान प्रदान किया। इस मौके पर शिमला से विशेष रूप से आमंत्रित वरिष्ठ पत्रकार अनिल भारद्वाज, जिला प्रचार प्रमुख कमलेश डॉ अविनाश, विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138