Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत | Third Eye Today
State

सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

Spread the love

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने धर्मपुर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया।
जानकारी के अनुसार युवक बाइक पर सवार होकर गंतव्य की और जा रहा था। जैसे ही कुमारहट्टी के गल्याणा पानी के पास पहुंचा वैसे ही सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान विशाल निवासी 171ए, फेस-9 मोहाली एसएएस नगर मोहाली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह युवक किसी लेबोरेटरी में काम करता है। लेबोरेटरी के लिए युवक सोलन में सैंपल एकत्र करने आता है। हालांकि पुलिस मामले का पता लगा रही है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से हादसे के कारण देख रही है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138