Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
जिला सोलन में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के लिए कुल 3286 उम्मीदवार चुनाव मैदान में- अनुराग चन्द्र शर्मा | Third Eye Today
State

जिला सोलन में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के लिए कुल 3286 उम्मीदवार चुनाव मैदान में- अनुराग चन्द्र शर्मा

Spread the love

सोलन जिला में 17, 19 तथा 21 जनवरी, 2021 को पंचायती राज संस्थाओं के तीन चरणों में होने वाले चुनावों में कुल 3286 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यह जानकारी आज अतिरिक्त उपायुक्त एवं निर्वाचन के लिए नोडल अधिकारी अनुराग चन्द्र शर्मा ने दी। अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि सोलन जिला की 03 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए हैं। उन्होंने कहा कि नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत लेही, धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत चामियां तथा कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सारमा के सभी प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए हैं।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि नामांकन वापसी के उपरान्त अब कुल 3286 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि कुनिहार विकास खण्ड में 959, नालागढ़ विकास खण्ड में 839, धर्मपुर विकास खण्ड में 631, सोलन विकास खण्ड में 515 तथा कण्डाघाट विकास खण्ड में 342 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि कुनिहार विकास खण्ड में कुल 1365 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। यह सभी नामांकन पत्र सही पाए गए। उन्होंने कहा कि 234 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापिस ले लिया तथा 172 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। उन्होंने कहा कि कुनिहार विकास खण्ड में 01 प्रधान, 04 उप प्रधान तथा 167 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। उन्होंने कहा कि यहां जिला परिषद सदस्य के लिए 02, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 06, प्रधान पद के लिए 62, उप प्रधान पद के लिए 82 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 82 उम्मीदवारों ने नाम वापिस लिया।

कुनिहार विकास खण्ड में जिला परिषद के लिए 17, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 94, प्रधान पद के लिए 238, उप प्रधान पद के लिए 224 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 386 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। कुनिहार विकास खण्ड में कुल 56 ग्राम पंचायतें हैं।

अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि नालागढ़ विकास खण्ड में कुल 2073 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। छंटनी के उपरान्त इनमें से 1813 नामांकन पत्र सही पाए गए। उन्होंने कहा कि 585 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापिस ले लिया तथा 389 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। उन्होंने कहा कि नालागढ़ विकास खण्ड में 07 पंचायत समिति सदस्य, 02 प्रधान, 07 उप प्रधान तथा 373 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। यहां जिला परिषद सदस्य के लिए 09, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 41, प्रधान पद के लिए 167, उप प्रधान पद के लिए 153 तथा वार्ड सदस्य के लिए 215 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापिस लिया।

नालागढ़ विकास खण्ड में जिला परिषद सदस्य के लिए 30, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 106, प्रधान पद के लिए 278, उप प्रधान पद के लिए 241 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 377 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नालागढ़ विकास खण्ड में कुल 77 ग्राम पंचायतें हैं।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि धर्मपुर विकास खण्ड में कुल 1168 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। छंटनी के उपरान्त इनमें से 1056 नामांकन सही पाए गए। 283 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापिस ले लिया तथा 142 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। उन्होंने कहा कि धर्मपुर विकास खण्ड में 01 प्रधान, 02 उप प्रधान तथा 139 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। यहां पंचायत समिति सदस्य के लिए 09, प्रधान पद के लिए 74, उप प्रधान पद के लिए 108 तथा वार्ड सदस्य के लिए 92 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापिस लिया।

धर्मपुर विकास खण्ड में जिला परिषद सदस्य के लिए 21, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 77, प्रधान पद के लिए 166, उप प्रधान पद के लिए 168 तथा वार्ड सदस्यों  के लिए 306 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। धर्मपुर विकास खण्ड में कुल 44 ग्राम पंचायतें हैं।

अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि सोलन विकास खण्ड में कुल 902 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। छंटनी के उपरान्त इनमें से 891 नामांकन सही पाए गए। 244 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापिस ले लिया तथा 132 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। उन्होंने कहा कि सोलन विकास खण्ड में 03 पंचायत समिति सदस्य तथा 129 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। यहां पंचायत समिति सदस्यों के लिए 20, प्रधान पद के लिए 67, उप प्रधान पद के लिए 97 तथा वार्ड सदस्य के लिए 60 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापिस लिया।

सोलन विकास खण्ड में जिला परिषद सदस्य के लिए 07, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 47, प्रधान पद के लिए 131, उप प्रधान पद के लिए 136 तथा वार्ड सदस्यांे के लिए 194 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सोलन विकास खण्ड में कुल 37 ग्राम पंचायतें हैं।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि कण्डाघाट विकास खण्ड में कुल 678 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। छंटनी के उपरान्त इनमें से 652 नामांकन सही पाए गए। 211 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापिस ले लिया तथा 99 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। उन्होंने कहा कि कण्डाघाट विकास खण्ड में 01 उप प्रधान तथा 98 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। यहां पंचायत समिति सदस्यों के लिए 12, प्रधान पद के लिए 56, उप प्रधान पद के लिए 76 तथा वार्ड सदस्य के लिए 67 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापिस लिया।

कण्डाघाट विकास खण्ड में जिला परिषद सदस्य के लिए 04, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 59, प्रधान पद के लिए 98, उप प्रधान पद के लिए 91 तथा वार्ड सदस्यांे के लिए 90 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। कण्डाघाट विकास खण्ड में कुल 26 ग्राम पंचायतें हैं।

अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि नालागढ़ में 03, कुनिहार में 03, कण्डाघाट में 01, सोलन में 04 तथा धर्मपुर में 03 वार्ड सदस्यों के लिए कोई भी नामांकन प्रस्तुत नहीं किया गया।

उन्होनें कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के लिए 17, 19 तथा 21 जनवरी, 2021 को तीन चरणों में चुनाव होंगे। मतदान प्रातः 8.00 बजे से सांय 4.00 बजे तक होगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों के वार्ड सदस्यों, उप प्रधान तथा प्रधान पद के लिए मतगणना सम्बन्धित ग्राम पंचायत मुख्यालय में मतदान समाप्त होने के तुरन्त बाद आरम्भ होगी। वार्ड सदस्यों, उप प्रधान तथा प्रधान पद के लिए चुनाव परिणाम मतगणना के तुरन्त बाद घोषित कर दिए जाएंगे।

अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि पंचायत समिति तथा जिला परिषद सदस्यों के लिए मतगणना 22 जनवरी, 2021 को प्रातः 8.30 बजे से सम्बन्धित खण्ड मुख्यालय पर होगी। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति सदस्य के लिए चुनाव परिणाम खण्ड मुख्यालय पर मतगणना प्रक्रिया समाप्त होने के तुरन्त बाद घोषित किए जाएंगे। जिला परिषद सदस्य के लिए चुनाव परिणाम हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 75 (6) के प्रावधानों के अनुरूप घोषित किए जाएंगे।

Anju

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138