Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
रोहड़ू के मेंहदली में 2 मजदूर कोरोनो पॉजिटिव | Third Eye Today
Third Eye Today News

रोहड़ू के मेंहदली में 2 मजदूर कोरोनो पॉजिटिव

Spread the love

रोहड़ू उपमंडल में सोमवार सुबह दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों प्रवासी मजदूर हैंऔर वो सेब सीजन के लिए 11 दिन पहले वे उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ से आए थे। दोनों मेंहदली में होम क्वारंटाइन में रह रहे थे। इनके पॉजिटिव निकलने से प्रशासन ने मेंहदली बाजार को आगामी आदेशों तक सील कर दिया है। हालांकि शिमला-रोहड़ू एनएच पर वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी।

रोहड़ू के एसडीएम बीआर शर्मा ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए दो व्यक्ति गत 9 जुलाई को आजमगढ़ से मेंहदली पहुंचे थे और होम क्वारन्टीन में हैं। इनमें एक कि आयु 24 वर्ष और दूसरे की 55 वर्ष है। दोनों सेब सीजन में मजदूरी के लिए आये थे। इन्हें कोविड केयर केंद्र में शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर मेंहदली बाजार को सील कर दिया गया है।

Third Eye Today

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138