Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
राजगढ़: घर में आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान, दो महिलाएं भी झुलसी | Third Eye Today
State

राजगढ़: घर में आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान, दो महिलाएं भी झुलसी

Spread the love
राजगढ़: घर में आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान, दो महिलाएं भी झुलसी
राजगढ़: घर में आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान, दो महिलाएं भी झुलसी

राजगढ़ क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत कोठिया जाजर के टिक्कर मार्ग पर एक घर में आग लग गई। इस हादसे में परिवार की दो महिलाएं भी झुलस गई। आग से घर को भी भारी नुकसान हुआ है। जिस समय आग लगी घर की मालकिन सुदर्शन चौहान व उनका पूरा परिवार भीतर ही थे। आग पर काबू पाने की कोशिश के दौरान सुदर्शन के सिर व मुंह आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया है। आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। एसडीएम नरेश वर्मा ने प्रभावित परिवार को 15000 रुपये की फौरी राहत राशि दी है। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।

Third Eye Today

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138