Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दी गरीब परिवारों की मदद के लिए 71 हजार 100 की राशि | Third Eye Today
StateThird Eye Today News

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दी गरीब परिवारों की मदद के लिए 71 हजार 100 की राशि

Spread the love

गुम्मा तथा हिमरी के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कोरोना वायरस के चलते गरीब परिवारों की मदद के लिए 71 हजार 100 की राशि शुक्रवार को एसडीएम ठियोग को सोैंपी है। इस मौके पर गुम्मा पंचायत के उपप्रधान एवं मुस्लिम समुदाय के प्रधान मोहम्मद रियाज के अलावा शौकत अली, मोहम्मद रफी, अंजुम शाहिद, गुलजार मोहम्मद, अली मोहम्मद आदि ने जानकारी देते हुए बताया कि यह धन राशि गुम्मा तथा हिमरी के मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों ने स्वेच्छा से एकत्रित की है और विश्व भर में फैली करोना की महामारी को लेकर गरीब परिवारों की सहायता के लिए अपना सहयोग दिया है! इस मौके पर रियाज मोहम्मद ने तबलीगी जमात से आए लोगों से भी खुलकर प्रशासन के सहयोग की अपील की!

उन्होंने कहा कि वेरी तबलीगी जमात से संबंध रखते हैं और विगत 2 वर्षों से वे जमात में शामिल नहीं हो पाए लेकिन वहां पर भी यही सिखाया जाता है कि बुरे कामों से बचो और अच्छे कामों में लोगों! उन्होंने जमात से आए लोगों से आग्रह किया है कि जो वहां से आए हैं वह सामने आए और अपनी जांच करवाएं ताकि समाज में फैल रही इस बीमारी को रोका जा सके! इस मौके पर उपमंडल अधिकारी नागरिक ठियोग कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा सरकार की इस मुहिम में अपना अंशदान दिया गया है! उन्होंने कहा कि प्रशासन ने अपने स्तर पर तथा समुदाय के लोगों के द्वारा भी जानकारी उपलब्ध करवाई है कि इस क्षेत्र में तबलीगी जमात से जुड़े लोग अभी तक कोई नहीं है।

https://youtu.be/s1P5cZ1hQbc

Third Eye Today

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138