मुख्यमंत्री ने नादौन और हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की।

Spread the love

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र के सेरा विश्राम गृह में जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नादौन और हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को इन परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के दिशा-निर्देश जारी किए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परियोजनाओं से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि इनमें अनावश्यक विलम्ब नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विकासात्मक परियोजनाओं के कार्य निर्धारित अवधि में पूरे हो जाने चाहिए ताकि लोग इनसे लाभान्वित हो सकें।
इस अवसर पर उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने मुख्यमंत्री को दोनों विधानसभा क्षेत्रों की विभिन्न परियोजनाओं के बारे में अवगत करवाया।
हमीरपुर जिला तथा अन्य क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की तथा उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया तथा उनकी समस्याएं भी सुनीं।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने विश्राम गृह परिसर में कपूर का पौधा भी रोपित किया।
इस अवसर पर उपायुक्त देबश्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा, वरिष्ठ अधिकारी, कांग्रेस के पदाधिकारी तथा स्थानीय पंचायतों के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक