Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
मशेरन गांव में तीन भाइयों का स्लेटपोश मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान | Third Eye Today
Third Eye Today News

मशेरन गांव में तीन भाइयों का स्लेटपोश मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

Spread the love

 मंडी जिला की निहरी तहसील की ग्राम पंचायत पौड़ाकोठी के मशेरन गांव में तीन भाइयों का स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। यह घटना देर रात करीब 12:00 बजे के आसपास पेश आई है । जब तक आग पर काबू पाया गया तब सब कुछ जलकर राख हो चुका था। मकान में आग लगने से तीनों भाइयों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। और विभाग द्वारा आग से हुए नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है।जानकारी के अनुसार पौड़ाकोठी के मशेरन गांव उस समय आग भड़क गई जब पूरा परिवार घर पर सो रहा था जैसे ही परिवार के एक सदस्य को आग लगने का पता लगा तो उन्होंने तुरंत सभी सदस्यों को घर से बाहर निकलने को कहा। घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक 16 कमरों का पूरा मकान जलकर राख हो चुका था।

 मकान में इंद्र देव, रघु नाथ और रमेश कुमार का परिवार रहता था। घटना के बाद परिवार के लोगों के पास सिर्फ तन पर ओढ़ने के लिए पकड़े बचे हैं और बाकि सब कुछ जलकर राख हो चुका है। बताया जा रहा है कि तीनों भाई मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे अब आगजनि की घटना से इन पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। सूचना मिलते ही विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आकलन लगाने में जुट गई है। और पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

जानकारी देते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी मंडी के सोशल इमरजेंसी रिस्पांस वालंटियर दिले राम ने बताया की रात करीब 12 बजे  के आसपास मकान में आग लगी जिस कारण पूरा मकान जल कर राख हो चुका है। दिले राम ने बताया कि मकान में 16 कमरे थे और 16 सदस्य रहते थे। उन्होंने बताया की आगजनी की घटना से परिवार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है जिसका आकलन विभाग द्वारा लगाया जा रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया की पुलिस टीम और स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रही है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138