Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
पच्छाद भाजपा ने कोरोना से निपटने के लिए दिया करीब 11 लाख का अंशदान -रीना | Third Eye Today
StateThird Eye Today News

पच्छाद भाजपा ने कोरोना से निपटने के लिए दिया करीब 11 लाख का अंशदान -रीना

Spread the love
पच्छाद भाजपा ने कोरोन से निपटने के लिए दिया करीब 11 लाख का अंशदान -रीना

पच्छाद भाजपा मंडल द्वारा अब तक  कोविड-19 राहत कोष के लिए करीब 11 लाख की राशि अंशदान के रूप में दी गई  है । जिसमें से 50600 रूपये प्रधानमंत्री केयर फंड तथा करीब दस लाख का अंशदान मुख्यमंत्री कोविड-19 राहत कोष में दिया गया है । जिसकी पुष्टि  पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने की है । उन्होने शनिवार को 51 हजार का चैक एसडीएम सरांह के माध्यम से मुख्यमत्रंी कोरोना राहत कोष को दिया गया । इससे पहले रीना कश्यप द्वारा अनुसूचित जाति युवा मोर्चा की ओर  85200 रूपये और 31 हजार रूपये का चैक एसएमसी अध्यापक संघ जिला सिरमौर की ओर से एसडीएम राजगढ़ के माध्यम से सरकार को भेजा गया । उन्होने बताया कि कोविड-19 की जंग से लड़ने के लिए प्रत्येक व्यक्ति द्वारा यथाशक्ति योगदान दिया जा रहा है । इसके अतिरिक्त खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी राजगढ़ के अधीन स्टाफ द्वारा एक दिन के वेतन के रूप में 4 लाख 11 हजार और 21 हजार का अंशदान डिपो धारक संघ राजगढ़ द्वारा मुख्यमंत्री कोरोना राहत कोष में दिया गया । मिडिया प्रभारी नवीन शर्मा ने बताया कि पच्छाद भाजपा द्वारा लोगों को पांच हजार मास्क भी बांटे गए और 11 कोरोना योद्धाओं को भी उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया ।
इस मौके पर सरांह भाजपा मंडल के पदाधिकारी आशीश, सुरेश कौंडल, हेमराज कश्यप, कुलदीप कश्यप और विनोद मित्तल भी मौजूद रहे ।

Third Eye Today

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138