Third Eye Today News

दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट में हुआ सत्र 2026- 27 यूथ पार्लियामेंट का आयोजन।

Spread the love

कंडाघाट (दिनांक 04.11.2026) कंडाघाट के दयानंद आदर्श विद्यालय में सत्र 2026-27 यूथ पार्लियामेंट का आयोजन बड़े ही शानदार ढंग से आयोजित किया गया। यूथ पार्लियामेंट के इस सत्र में हमेशा की तरह कक्षा नवमी और दशमी के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम में स्पीकर के रूप में धैर्य ,चीफ सेक्रेटरी के रूप में सुप्रिया, प्रधानमंत्री के रूप में रिद्धिमा कौर और ऑपोजिशन के लीडर के रूप में लक्षिता ठाकुर,भाग लिया । इसी तरह होम मिनिस्टर ओजस भारद्वाज, डिफेंस मिनिस्टर हिमांशु, फाइनेंस मिनिस्टर मानवी भारद्वाज, एजुकेशन मिनिस्टर हर्षिता, रेलवे मिनिस्टर माणिक, रोड एंड ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ओजस शर्मा, फॉरेन मिनिस्टर आर्यमन , एनवायरमेंट मिनिस्टर सिया , स्पोर्ट्स मिनिस्टर पीयूष शर्मा , हेल्थ मिनिस्टर जतिन और विपक्ष के मंत्रियों के रूप में पूजा, जागृति, गीतांजलि, तमन्ना, सोनम, वर्षा, अक्षिता, सात्विक, जय आदित्य, किंजल, कृतिका, दीपिका, पूर्णिमा आदि ने अपनी अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन किया।
देश के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले मीडिया पर्सन के रूप में कनिका, लक्षिता, आर्तव, हैप्पी ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। स्पीकर के संत्री के रूप में हार्दिक और पीयूष परिहार उपस्थित रहे ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रमोद चौहान रिटायर्ड एडिनेशनल डायरेक्टर (एजुकेशन डिपार्टमेंट हिमाचल प्रदेश वर्तमान में मेंबर ऑफ स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन) अपनी उपस्थिति दी । विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मती गीतिका प्रिंसिपल सेंट मैरी स्कूल कंडाघाट उपस्थित रहीं।

अन्य उपस्थित अतिथि श्री मती लता मेहता प्रधान ग्राम पंचायत श्रीनगर,श्री कमल ठाकुर प्रधान ग्राम पंचायत क्वारग,श्रीमती रीना ठाकुर प्रधान ग्राम पंचायत मही, श्रीमती कल्पना कश्यप प्रधान ग्राम पंचायत बाशा,श्री रवि सेठी पार्षद नगर पंचायत कंडाघाट, कंडाघाट के गणमान्य नागरिकों श्री प्रवीण महेंद्रू, श्री राजेश गुप्ता, श्री सुरेंद शर्मा,श्री उमेश शर्मा , स्कूल पीटीए प्रधान श्रीमती निशा ठाकुर, पीटीए सदस्य आदि ने भी इस अवसर पर उपस्थिति दर्ज करवाई।

इसके साथ ही आर्यसमाज शिक्षा समिति के प्रधान प्रबोध चंद्र सूद जी, कोषाध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर जी, सदस्य श्री कुलदीप राय कपूर, विद्यालय प्रधानाचार्या रमा शर्मा जी, अभिभावकवर्ग , विद्यालय के सभी अध्यापक और विद्यार्थी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। मंच संचालन विद्यायल अध्यापक सुरेंद्र ठाकुर और महक भारद्वाज ने किया ।

 

 

आर्य समाज शिक्षा समिति प्रधान श्री प्रबोध चंद्र सूद जी ने मुख्य अतिथि महोदय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । प्रधानाचार्या जी ने स्पेशल गेस्ट को स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया। इसके साथ ही अन्य उपस्थित नजदीकी पंचायतों के प्रधानों और मीडिया से आए अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि महोदय ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गई यूथ पार्लियामेंट की खूब सराहना करते हुए कहा कि आज विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा जो संसद की कार्यवाही प्रस्तुत की गई वह काबिले तारीफ़ है।

इस अवसर अपने – अपने संबोधन में आर्य समाज शिक्षा समिति प्रधान प्रबोध चंद सूद, विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती रमा शर्मा जी ने मुख्य अतिथि महोदय के पधारने पर उन्हें धन्यवाद करते हुए विद्यार्थियों की भी खूब सराहना की तथा यूथ पार्लियामेंट करवाने वाले अध्यापकों देव शर्मा, कृष्णा शर्मा और सुरेंद्र ठाकुर की भी भरपूर सराहना की।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक