Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
जो किया, साथ में किया, मेरठ के जुड़वां भाइयों की कुछ घंटों के अंतर में ही कोरोना संक्रमण से हुई मौत | Third Eye Today
Third Eye Today News

जो किया, साथ में किया, मेरठ के जुड़वां भाइयों की कुछ घंटों के अंतर में ही कोरोना संक्रमण से हुई मौत

Spread the love

मेरठ में दो जुड़वां भाइयों की 24 घंटों के भीतर कोविड संक्रमण के कारण मौत हो गई।  24 साल के जोयफ्रेड और रोलफ्रेड महज 5 मिनट के अंतर से पैदा हुए जुड़वा भाई थे।  इंजीनियरिंग के बाद दोनों मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी कर रहे थे।  अपने जन्मदिन के एक रोज बाद उन्हें कोरोना हुआ और कोरोना संक्रमण के 19 दिन तक संघर्ष करने के बाद दोनों की जान चली गई।  जॉयफ्रेड की मौत 13 तारीख़ को हुई जबकि रोलफ्रेड की मौत 14 तारीख़ को हुई।

इन दोनों जुड़वां भाइयों की जिंदगी में बहुत सारी घटनाएं एक साथ हुईं। दोनों ही भाइयों ने करियर के तौर पर कंप्‍यूटर इंजनियरिंग को चुना और दोनों ही हैदराबाद में नौकरी कर रहे थे।  यही नहीं, दोनों को पिछले माह एक ही दिन कोरोना संक्रमण ने अपनी चपेट में लिया।  दुर्भाग्‍य से दोनों भाइयों की मौत के मामले में भी यह सिलसिला बरकरार रहा और कुछ घंटों के अंतराल में ही दोनों भाइयों को दुनिया को अलविदा कह दिया।  दोनों भाइयों के पिता ग्रेगोरी रेमंड राफेल बताते हैं कि उन्‍हें उम्‍मीद थी कि उनके दोनों बेटे बीमारी को हरा देंगे और एक साथ घर लौटेंगे लेकिन ऐसा हो नहीं सका।

 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138