Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
खिडक़ी की ग्रिल काटकर पौने 6 लाख के गहने ले उड़े चोर | Third Eye Today
Third Eye Today News

खिडक़ी की ग्रिल काटकर पौने 6 लाख के गहने ले उड़े चोर

Spread the love

सुंदरनगर में चोरी की वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। ताज़ा मामले में सुंदरनगर की ग्राम पंचायत जुगाहण के जरल गांव में देर रात चोरों ने एक घर की ग्रिल काटकर अलमारी से करीब 5 लाख 70 हजार रुपए के गहने व 11 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी प्रेम चौधरी के घर में हुई है।

बुधवार सुबह साढ़े 4 बजे जब प्रेम चौधरी की पत्नी उठी और सफाई के लिए कमरा खोला, तो वह खुल नहीं पाया। इसके बाद वह बाहर आंगन में गई, तो देखा कि खिडक़ी की ग्रिल निकली हुई है और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। इसके आद जब महिला ने अलमारी देखी, तो सोने और चांदी के गहनों सहित 11 हजार की नकदी गायब पाई गई। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई है और जांच की जा रही है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138