खाना पैक करवाने आए बाइक सवार युवकों ने ढाबा संचालक पर चलाई गो.ली
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पुलघराट में शुक्रवार रात को अज्ञात बाइक सवार दो युवकों ने ढाबा संचालक पर गोली चला दी। गोली ढाबा संचालक के हाथ व गाल को छूती हुई निकली। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को पुलघराट में ढाबे पर खाना पैक करवाने के लिए आए पंजाब के दो बाइक सवार युवकों ने संचालक से नकदी छीन ली और एलईडी भी ले गए।ढाबा संचालक के विरोध करने पर गोली चलाई। गनीमत रही कि गाल को छूती हुई निकल गई। ढाबा संचालक नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। एसपी साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि की है। कहा कि बाइक का नंबर ट्रेस किया जा रहा है।घायल ढाबा संचालक ने ये कहा

गोलीकांड में घायल ढाबा संचालक प्रदीप गुलेरिया ने बताया कि रात को उनके ढाबे पर पंजाब के दो युवक आए और तीन लोगों का खाना पैक करने के लिए कहा। इसके बाद अंदर खाना पैक करने के बाद जैसे ही वे काउंटर पर आए तो कैश गायब था और सीसीटीवी की एलईडी भी वहां नहीं थी। इस दाैरान एक हमलावर में पिस्तौल निकाली और कहा कि आपके पास जो भी है दे दो। इतना कहने पर उसने गोली चला दी। गोली हाथ में लगने के बाद गाल को छूती हुई निकल गई।