Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131 कश्मीर तो होगा लेकिन पाकिस्तान नहीं होगा’’ कविता के हीरो हैड कांस्टेबल मनोज ठाकुर सस्पेंड,जानिए वजह | Third Eye Today
कश्मीर तो होगा लेकिन पाकिस्तान नहीं होगा’’ कविता के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुर्खियों में आए मंडी जिला के सरकाघाट निवासी हैड कांस्टेबल मनोज ठाकुर को सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंशन का कारण बना है उनका सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो। इस वीडियो में मनोज ठाकुर कह रहे हैं कि ’’लठ तो बजेगा लेकिन कोरोना नहीं होगा’’। दरअसल यह वीडियो हाल ही में सदर थाना मंडी में रिकार्ड किया गया है। मनोज ठाकुर इन दिनों इसी थाने में तैनात हैं। थाने के कर्मियों को पुलिस विभाग द्वारा जो लाठियां दी गई हैं मनोज ठाकुर उन्हें सेनेटाईज कर रहे थे। लठों को सेनेटाईज करते हुए वीडियो बनाया गया जिसमें मनोज ठाकुर यह कह रहे हैं कि लठों को उनके लिए सेनेटाईज किया जा रहा है जो कर्फ्यू का उल्लंघन करेंगे। मनोज ठाकुर सीधे रूप से कह रहे हैं कि लोगों पर जब लठ भांजे जाएंगे तो उस वक्त उन्हें कोरोना न हो इसके लिए इन्हें सेनेटाईज किया जा रहा है। जब यह वीडियो वायरल होने के साथ एसपी मंडी गुरदेव शर्मा के पास पहुंचा तो उन्होंने इसे विभागीय नियमों के विपरित मानते हुए त्वरित कार्रवाही अम्ल में लाई और मनोज ठाकुर को सस्पेंड कर दिया। एसपी मंडी ने बताया कि मनोज ठाकुर को लाईन हाजिर कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। मंडी जिला पुलिस ने कर्फ्यू के बाद 38 मामले दर्ज किए हैं। इनमें 10 मामले उन लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं जिन्हें होम क्वारंटाईन के लिए रखा गया था लेकिन उन्होंने इसका उल्लंघन किया। वहीं 28 ऐसे लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं जिन्होंने कर्फ्यू का उल्लंघन किया और इस अवधी में सड़कों पर नजर आए। वहीं पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ जो कार्रवाही की है उसके वीडियो पर सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस ने किस तरह से ऐसे लोगों की पीटाई की है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने मामले दर्ज होने की पुष्टि की है।
मंडी जिला पुलिस ने लोगों से कर्फ्यू का सख्ती से पालन करने का आहवान किया है। जिला पुलिस का कहना है कि लोग अपने घरों पर ही रहें ताकि कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचा जा सके।
We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.
Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138