November 5, 2026
Education

आई.टी.आई में राष्ट्रीय डेंगू दिवस की गतिविधियों का किया गया आयोजन

Spread the love

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन के सौजन्य से राष्ट्रीय डेंगू दिवस की गतिविधियों का आयोजन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान वरटेक्स कोटलानाला में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बी.सी.सी समन्यवक राधा चौहान ने की। उन्होंने कहा कि डेंगू एडीज एजीपटी मादा मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर दिन के समय लोगों को काटता है। अन्य मच्छरों की अपेक्षा यह बड़ी और धारीदार मच्छर होता है। उन्होंने कहा कि मच्छर के काटने के पश्चात शरीर में रोगों से लड़ने की शक्ति कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि डेंगू होने पर सिर में दर्द, मासपेशियों एवं जोड़ों मे दर्द, आंख के पिछे दर्द होना, रोगी को भूख न लागना जैसे लक्षण होते है। उन्होंने कहा कि गम्भीर ममालों में नाक, मुंह, मसूडों से खूना आना, चमड़ी में लाल दाग पढ़ जाना जैसे लक्षण होते है।

राधा चैहान ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए घर के आस-पास पानी जमा न होने दें, किसी भी प्रकार का बुखार होने पर खून की जांच अवश्य करवाएं, पानी के सभी बर्तन, टंकी आदि को पूरी तरह ढक कर रखे, घर के अंदर व बाहर बर्तनों, टायरों, पशु व पक्षिओं के पानी के बर्तन तथा फूलदान में पानी जमा न होने दें। पूरे शरीर को ढकने वाले वस्त्र पहने ताकि मच्छर न काट सके। गड्ढों को मिट्टी से ढके तथा बुखार होने पर रक्त जांच से पूर्व कोई दवा न लें।  इस अवसर पर शिक्षा क्रांति स्वयंसेवी संस्था के संस्थापक सत्यन सनातन ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान वरटेक्स के प्रधानाचार्य शशी भास्कर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक