Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका पदों के लिए आवेदन आमंत्रित | Third Eye Today
State

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

Spread the love

समेकित बाल विकास परियोजना कण्डाघाट में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का 01 तथा आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 05 पद भरने के लिए साक्षात्कार 20 जुलाई, 2020 को प्रातः 11.00 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सोलन के सभागार में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी आज यहां सीडीपीओ कण्डाघाट पवन गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इन पदों पर सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित मानदेय देय होगा। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई 2020 को प्रातः 10.00 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय कण्डाघाट के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि समेकित बाल विकास परियोजना कण्डाघाट के तहत ग्राम पंचायत पौधना में बाल विकास परियोजना वृत वाकनाघाट के आंगनबाड़ी केंद्र पपलोल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का 01 पद भरा जाना है। पवन गुप्ता ने कहा कि समेकित बाल विकास परियोजना कण्डाघाट के तहत ग्राम पंचायत मही में बाल विकास परियोजना वृत कण्डाघाट के तहत आंगनबाड़ी केंद्र हाथौ पल्हेच, ग्राम पंचायत छावशा में बाल विकास परियोजना वृत वाकनाघाट के तहत आंगनबाड़ी केंद्र डयोन्डा, ग्राम पंचायत बीशा में बाल विकास परियोजना वृत साधुपुल के तहत आंगनबाड़ी केंद्र क्यारटू, ग्राम पंचायत बांजणी में बाल विकास परियोजना वृत साधुपुल के तहत आंगनबाड़ी केंद्र शिलाई तथा ग्राम पंचायत काहला में बाल विकास परियोजना वृत सायरी के तहत आंगनबाड़ी केंद्र काहला में आंगनबाड़ी सहायिका का एक-एक पद भरा जाना है।

उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए वही महिला उम्मीदवार पात्र हैं जो सम्बन्धित आंगनवाड़ी केन्द्र के लाभान्वित क्षेत्र में प्रथम जनवरी 2020 को सामान्य रूप से रह रहे परिवार से सम्बन्ध रखती हो। उम्मीदवार की आयु 21 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए दसवीं तथा आंगनवाड़ी सहायिका के लिए आठवीं पास होनी चाहिए। सहायिका पद के लिए आठवीं पास शैक्षणिक योग्यता के उम्मीदवार उपलब्ध न होने की स्थिति में पांचवीं पास न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता महिला पर भी विचार किया जाएगा। किन्तु इसके लिए अन्य शर्तें पूर्ण होनी चाहिएं।

उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 35 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में उम्मीदवार को तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार द्वारा जारी तथा प्रतिहस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने कहा कि आवेदक को आवेदन पत्र के साथ आयु, शैक्षणिक योग्यता, जाति, अपंगता, अनुभव, हिमाचली, परिवार रजिस्टर की नकल व अन्य योग्यता प्रमाणपत्रों की प्रमाणित प्रतियां साक्षात्कार के समय या इससे पूर्व जमा करवाने होंगे। उम्मीदवारों को पंचायत सचिव अथवा तहसीलदार से प्रतिहस्ताक्षरित स्थाई निवासी का प्रमाण पत्र लाना भी अनिवार्य है।

आय प्रमाण पत्र तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार या इनसे अधिक स्तर के अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दिन इन सभी प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां अपने साथ लाना अनिवार्य हैं। इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार इन पदों के लिए समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी कण्डाघाट के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार समीप के आंगनवाड़ी केन्द्र अथवा बाल विकास परियोजना अधिकारी कण्डाघाट के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-256367 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Third Eye Today

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138